Vastu Tips For Bedroom: बेडरूम का रंग है गड़बड़ तो पति-पत्नी में नहीं रहेगा प्रेम
Vastu Tips in Hindi: बेडरूम की दीवारों पर गुलाबी रंग प्रणय का प्रतीक है। ऐसे बेडरूम में सोने वाली दंपती प्रेम में डूबे रहते हैं।

Vastu Tips For Bedroom: किसी भी परिवार का सुख-चैन, समृद्धि उस घर में रहने वाले पति-पत्नी की आपसी समझदारी, तालमेल और प्रेम पर निर्भर करती है। यदि पति-पत्नी में लगातार विवाद रहते हों तो उस घर में कभी लक्ष्मी निवास कर ही नहीं सकती। पति-पत्नी में प्रेम और उनमें यौन संबंध तभी ठीक रह सकते हैं जब उनका बेडरूम वास्तुदोष से रहित हो। जिस बेडरूम में वास्तुदोष होता है उसमें शयन करने वाले पति-पत्नी के संबंध बिगड़े रहते हैं और उसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। आइए आज हम जानते हैं बेडरूम में रंगों का क्या प्रभाव होता है। बेडरूम का अधिपति ग्रह शुक्र होता है। इसलिए बेडरूम शुक्र के अनुकूल होना चाहिए
शुक्र के पसंदीदा रंग से रंगें दीवारें
बेडरूम का अधिपति ग्रह शुक्र होता है। शुक्र लव, रोमांस, सेक्स लाइफ और पति-पत्नी के आपसी रिश्तों का ग्रह है। इसलिए बेडरूम की दीवारों का रंग भी शुक्र के अनुकूल होना चाहिए। इसके अनुसार बेडरूम की दीवारों का रंग सफेद, जामुनी, नीला या गुलाबी होना चाहिए। इन सबमें भी गुलाबी रंग शुक्र का सबसे पसंदीदा रंग है।
बेडरूम का रंग सफेद हो तो...
बेडरूम का रंग सफेद हो तो भी ठीक है। यह मन को शांति देता है। इसलिए उसमें निवास करने वाले पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य बना रहता है और लव मेकिंग के समय वे ज्यादा अच्छे से परफार्म कर सकते हैं।
कौन सा रंग नहीं होना चाहिए
- बेडरूम में कभी भूलकर भी लाल रंग नहीं करवाना चाहिए। लाल रंग मंगल का प्रतीक है। मंगल हमेशा शुक्र के कार्यों में बाधा उत्पन्न करता है और शुक्र को उकसाता है। इसलिए जिन दंपतियों का संबंध पहले से अच्छा है वे लाल रंग न करवाएं। लाल रंग काम वासना भड़काता है। इसलिए ऐसा बेडरूम प्रेम नहीं केवल काम वासना का प्रतीक बनकर रह जाता है।
- बेडरूम की दीवारें या पर्दे काले रंग के नहीं होने चाहिए। काला रंग राहु का प्रतीक है। राहु अनैतिक संबंध बढ़ाता है। इसलिए ऐसे बेडरूम दंपतियों के लिए ठीक नहीं होते हैं। काली दीवारों वाले बेडरूम में यौन संबंध बनाने से अनेक रोग उत्पन्न होते हैं।
- बेडरूम का रंग पीला भी नहीं होना चाहिए। पीला रंग बृहस्पति का प्रतीक है और बेडरूम में शुक्र का वास होता है। दोनों विरोधी ग्रह हैं इसलिए ऐसे बेडरूम में पति-पत्नी के संबंध ठीक नहीं रहते। उनमें आपस में टकराव बना रहता है।
- बेडरूम का रंग पीला होने से कामवासना में कमी आती है क्योंकि बृहस्पति शुक्र को दबाता है।












Click it and Unblock the Notifications