Budget 2024: केंद्र सरकार के बजट में किसे मिलेगा लाभ? कौन सा सेक्टर रहेगा घाटे में?
Budget 2024 : मोदी सरकार का साल 2024-25 का बजट मंगलवार 23 जुलाई को सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। बजट से पूरे देश को उम्मीद रहती है।
प्रत्येक सेक्टर उसमें अपने-अपने लिए अच्छी संभावनाओं की उम्मीद करती है। देश की ग्रोथ रेट हाई होने के कारण भी उम्मीदें सभी की बजट से है कि किस सेक्टर को क्या मिलेगा और कौन सा सेक्टर घाटे में रहेगा।

व्यापारी, उद्योग, कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सा, शिक्षा से लेकर आम आदमी तक को बजट से कई उम्मीदें रहती हैं। सबसे बड़ी बात तो बजट में महंगाई को कम करने का प्रावधान किया गया है या नहीं यह महत्वपूर्ण होता है।
सरकार तो अपना बजट पेश करेगी ही, हम ज्योतिषीय आंकड़ों और गणनाओं के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि इस बजट से किसको क्या मिलने वाला है।
सूर्य-शुक्र की युति और द्वादश में बुध विराजमान है
मोदी सरकार 23 जुलाई 2024 को सुबह 11 बजे बजट पेश करेगी। इस समय की कुंडली देखी जाए तो यह समय कन्या लग्न और कुंभ राशि का रहेगा। इस समय नक्षत्र धनिष्ठा का तीसरा चरण रहेगा। आयुष्मान योग रहेगा और वणिज करण रहेगा। लग्न्स्थ केतु, छठे भाव शनि-चंद्र युति हो रही है, सप्तम में राहु, नवम में मंगल-बृहस्पति, एकादशी में सूर्य-शुक्र की युति और द्वादश में बुध विराजमान है। महादशा मंगल की रहेगी।
बुध के स्थित होने से विदेशी व्यापार को बढ़ावा मिलेगा
यदि ग्रहों का विश्लेषण किया जाए तो लग्नेश बुध द्वादश में स्थित होने से व्यापार और उद्योग के लिए इस बजट में बहुत कुछ मिलने वाला है। उद्योगों की लंबे समय से लंबित मांगें बजट में पूरी हो सकती है। इन सेक्टर को बूस्ट करने के लिए सरकार नई योजनाएं ला सकती हैं। सिंह राशि में बुध के स्थित होने से विदेशी व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। विदेशी निवेश की सीमा भी सरकार बढ़ा सकती है।
इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कड़े जांच नियम बनाए जा सकते हैं
राशि कुंभ और स्वराशि का शनि छठे भाव में चंद्र के साथ होने से इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सरकार कुछ विशेष नहीं करेगी। इन सेक्टर में छूट, लाभ सीमा कम करके, नए टैक्स लगा सकती है जिससे इन सेक्टरों के लिए घाटे का सौदा होगा लेकिन सरकार की आय इससे बढ़ेगी। चंद्र के साथ शनि होने से इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कड़े जांच नियम बनाए जा सकते हैं जो घटिया निर्माण को रोकने के लिए होंगे।
सरकार कोई बड़ा कदम उठा सकती है
लग्नस्थ केतु कृषि क्षेत्र के बढ़ावा देने वाला है और सप्तम राहू का संकेत है कि कृषि क्षेत्र में निजी भागीदारी को लेकर सरकार कोई बड़ा कदम उठा सकती है। आम आदमी के लिए बजट में कुछ ज्यादा नहीं होने वाला है क्योंकि लग्नस्थ केतु महंगाई और बढ़ने के संकेत दे रहा है और मंगल की महादशा भी इस ओर इशारा कर रही है कि आम आदमी पर दबे-छुपे नए टैक्स लगाने की तैयारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications