राशि के अनुसार जानिए, कौन सा जॉब है आपके लिए परफेक्ट
नई दिल्ली।ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक राशि का अपना-अपना स्वभाव, गुणधर्म और प्रकृति होती है। मनुष्य का जन्म जिस राशि में होता है उसका प्रभाव उसके संपूर्ण जीवन पर नजर आता है। व्यक्ति के रूप-रंग, आकार-प्रकार, स्वभाव से लेकर उसके करियर तक के बारे में ग्रह-नक्षत्र और राशियां संकेत देती हैं। आजकल की सबसे बड़ी समस्या जॉब की है। एक-एक पदों के लिए हजारों लोग आवेदन करते हैं।
आइये आज हम जानते हैं राशि के अनुसार आपको कौन-सा जॉब करना चाहिए...
- मेष : मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। अत: अपनी प्रकृति के अनुसार मेष राशि के जातक उत्साह एवं उमंग से भरपूर होते हैं। इनका यही उत्साह इन्हें करियर के मामले में एक लीडर की पहचान दिलाता है। इस राशि के लोगों के लिए सेना, पुलिस, सरकारी नौकरी, राजनीति, मैनेजमेंट तथा विज्ञापन कार्यो से जुड़ी किसी कंपनी में काम करना लाभकारी होगा।
- वृषभ : इस राशि के लोग शुक्र के प्रभाव में रहते हैं। ये खान-पान के शौकीन होते हैं और उतना ही अच्छा खाना बना भी सकते हैं। इसलिए कहा जाए तो इस राशि के लोग एक अच्छे बावर्ची बन सकते हैं। इसके अलावा चिकित्सक, फूल अथवा चित्रकला से संबंधित कार्य या फिर मूर्तियों के निर्माण से जुड़ा कार्य ये अच्छे से कर सकते हैं।

शिक्षण तथा सामाजिक कार्य
- मिथुन : इस राशि के लोग राशि स्वामी बुध की तरह ही बुद्धिमान और चतुर होते हैं। इस राशि वालों में एक साथ दो लोगों की ताकत छिपी होती है। इन्हें हरदम व्यस्त रहना पसंद होता है और काम ना मिले तो जल्द ही बोर हो जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए टूर ऑपरेटर, पर्यटन, यात्रा संबंधी कोई कार्य या फिर मनोरंजन से जुड़ा कार्य करना लाभदायी रहता है। टेक्नोलॉजी, शिक्षण तथा आर्किटेक्चर से जुड़ा काम भी इनके लिए परफेक्ट है।
- कर्क : कर्क राशि के लोग शिक्षण तथा सामाजिक कार्य के क्षेत्र में अच्छा काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य एवं पर्यावरण सलाहकार भी बन सकते हैं। इस राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए ये लोग आर्टिफिशियल ज्वेलरी, दूध-दही आदि के बिजनेस में भी नाम कमा सकते हैं।
- सिंह : इस राशि के जातकों को अति उत्साह में कोई काम नहीं करना चाहिए। हालांकि कभी-कभी उत्साह ही इन्हें हमेशा सबसे आगे रखता है। सिंह राशि वाले लोग किसी कॉर्पोरेट कंपनी के सीईओ, मैनेजर या फिर किसी बड़े लेवल पर काम करना पसंद करते हैं। खुद का बिजनेस करना भी इनके लिए फायदेमंद होता है।
- कन्या : इस राशि के लोग प्रत्येक कार्य को पूर्णता के साथ संपन्न् करते हैं। कोई काम अधूरा नहीं छोड़ते। इस राशि का स्वामी बुध है इसलिए बुध के अनुसार ये लोग एक अच्छे पत्रकार, लेखक, संपादक, डॉक्टर, शोधकर्ता, मिस्त्री बन सकते हैं। फिल्मों में भी इनकी अच्छी रुचि होती है।
- तुला : तुला राशि वाले जातके एक अच्छे प्रोफेसर बन सकते हैं, जो स्टूडेंट्स को कलात्मक अंदाज से हर बात समझाने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा तुला राशि वाले लोग लेखक, पत्रकार, ट्रेवल एजेंट या फिर मार्केटिंग की फील्ड में भी अच्छा काम कर सकते हैं।
- वृश्चिक : इस राशि वाले जातक अपने तेज दिमाग के लिए जाने जाते हैं। इसलिए ये लोग डॉक्टर, वकील, वैज्ञानिक या फिर जासूस बन सकते हैं। राशि स्वामी मंगल के अनुसार इस राशि के लोग सफल वक्ता, प्रवचनकार भी बन सकते हैं। खेती से जुड़ा कोई काम इनके लिए परफेक्ट जॉब हो सकता है।
- धनु : धनु राशि वालों में भरपूर ऊर्जा होती है, इस वजह से ये एक जगह बैठकर काम नहीं कर सकते। इसलिए ये किसी बड़ी कंपनी में मैनेजर, सीईओ बन सकते हैं। किसी टूरिंग कंपनी में बड़े पद पर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा कोई अन्य काम इन्हें अपनी ओर खींचता है तो वे हैं कलात्मक जॉब्स, जैसे कि लेखक, संपादक, अध्यापक, आध्यात्मिक गुरु आदि।
- मकर : इस राशि वाले जातक बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं, जिस वजह से इन्हें अपने करियर में कुछ और नहीं बस सफलता की भूख होती है। किसी भी प्रकार का कार्य करने में इन्हें कोई परहेज नहीं होता, ये उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनके लिए आईटी, वैज्ञानिक, मैनेजर, बैंकर, संपादक, ज्योतिषी और किसी कंपनी के मालिक की जॉब परफेक्ट है।
- कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों को तकनीक और उपकरणों से जुड़ी वस्तुएं आकर्षित करती हैं। इसीलिए इस राशि वाले लोग एक अच्छे वैज्ञानिक, मैकेनिक, डिजाइनर, राजनीतिज्ञ या फिर कोई ऐसा काम करने में इच्छुक होते हैं जो उपकरणों से जुड़ा हो।

संपादक, डॉक्टर, शोधकर्ता, मिस्त्री

परफेक्ट जॉब

जातक बेहद महत्वाकांक्षी

मीन
इस राशि वाले जातक कलात्मक एवं जोशीले स्वभाव के होते हैं इसीलिए अपने काम को नया आकार देना इनकी खासियत है। कला के क्षेत्र में ये बेहतरीन कार्य करते हैं। इस राशि वाले लोग नर्स, डॉक्टर या फिर थैरेपिस्ट जैसे चिकित्सकीय क्षेत्र में भी काम करना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications