Surya Grahan 2022: शनैश्चरी अमावस्या पर लगेगा खंडग्रास सूर्यग्रहण, भारत में दिखाई नहीं देगा
नई दिल्ली, 18 अप्रैल। वैशाख अमावस्या 30 अप्रैल 2022 को शनिवार होने से शनैश्चरी अमावस्या का संयोग बना है। इसके साथ ही इस दिन खंडग्रास सूर्यग्रहण भी पड़ने वाला है। हालांकियह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसके सूतक आदि कर्म भी मान्य नहीं होंगे। शास्त्रों में स्पष्ट वर्णित है किजो ग्रहण दृश्य नहीं होता उसका सूतक आदि नहीं माना जाता है। लेकिन इस दिन शनैश्चरी अमावस्या होने से यह दिन दान-पुण्य, जप-तप के लिए विशेष महत्व रखता है।

खंडग्रास सूर्यग्रहण का समय
वैशाख अमावस्या की रात्रि अर्थात् 30 अप्रैल- 1 मई की मध्य रात्रि में खंडग्रास सूर्यग्रहण रात्रि 12.15 बजे प्रारंभ होगा जो प्रात: 4.28 बजे तक रहेगा। कुल 4 घंटे 13 मिनट ग्रहण की अवधि रहेगी। यह वर्ष 2022 और नव संवत्सर 2079 का पहला ग्रहण होगा जो दिखाई नहीं देगा।

शनैश्चरी अमावस्या
अमावस्या 29 अप्रैल को रात्रि में 12.57 बजे से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल को मध्यरात्रि में 1.56 बजे तक रहेगी। इसलिए अमावस्या का पुण्यकाल 30 अप्रैल को पूरे दिन रहेगा। इस दिन शनैश्चरी अमावस्या होने से शनिदेव की प्रसन्नता के लिए विशेष शुभ अवसर रहेगा। शनि मंदिरों में तेल-तिल का दान करें। शनि स्तोत्र, स्तवराज आदि का पाठ करें। पवित्र नदियों में स्नान, जप-तप करें।
यह भी पढ़ें: शनि-मंगल की 19 दिन युति, बढ़ेगी भीषण गर्मी, फैलेगा उन्माद
-
Dubai Gold Rate Today: दुबई से सोना लाना हुआ सस्ता! जानें 13 मार्च का ताजा भाव, कितनी होगी बचत? -
Laura Loomer India Visit: Trump की खास दोस्त, भारत को गाली देने वाली लौरा लूमर कौन, क्यों आईं दिल्ली? -
बिहार में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति सामान्य -
LPG shortage: 'नहीं होगी घरेलू सप्लाई में कमी', गैस सिलेंडर को लेकर मचे हाहकार के बीच सरकार का बड़ा बयान -
Mumbai LPG Crisis Ground Report: '15 दिनों की वेटिंग-बच्चे भूखे...धूप में भटक रहे हैं', कतारों में मुंबईवासी -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान












Click it and Unblock the Notifications