Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शनि-मंगल की 19 दिन युति, बढ़ेगी भीषण गर्मी, फैलेगा उन्माद

नई दिल्ली, 15 अप्रैल। उग्र और पाप ग्रह शनि और मंगल की युति 29 अप्रैल से कुंभ राशि में होने जा रही है। दोनों ग्रहों का एक साथ शनि की राशि में आना विपरीत परिस्थितियों का निर्माण करेगा। पृथ्वी पर भीषण गर्मी का प्रकोप होगा, महामारी फैलने की आशंका रहेगी। साथ ही धार्मिक उन्माद, युद्ध, विवाद, क्रोध, लोगों में आक्रोश जैसी स्थितियां बन सकती हैं।

shani mangal yuti heat will increase frenzy will spread know details

वर्तमान में मंगल कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। 29 अप्रैल 2022 को प्रात: 7.52 बजे से शनि भी कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस प्रकार इन दोनों ग्रहों की युति कुंभ राशि में हो जाएगी। यह युति 17 मई तक रहेगी। कुल 19 दिन शनि-मंगल साथ में रहने के कारण गर्मी का प्रकोप तेज होगा। लोगों में क्रोध, आवेश, उन्माद में वृद्धि होगी। चूंकिशनि पश्चिम दिशा का स्वामी है इसलिए पश्चिमी प्रदेशों और देशों में बड़े विवाद, युद्ध जैस हालात बन सकते हैं। पश्चिमी क्षेत्रों में आंधी, तूफान, आगजनी जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं।

29 अप्रैल से 12 जुलाई तक शनि के कुंभ राशि में गोचर करने के कारण शनि की दृष्टि उत्तर दिशा में रहेगी। इसलिए उत्तर दिशा की ओर से भी प्राकृतिक प्रकोप, भूकंप, भूस्खलन, आंधी-तूफान जैसे समाचार आ सकते हैं।

मंगल और शनि की राशि वाले रहें विशेष सतर्क

मंगल-शनि की युति के दौरान 19 दिन मंगल और शनि की राशियों वाले जातकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। मंगल की राशि मेष-वृश्चिक और शनि की राशि मकर-कुंभ के जातक आर्थिक सावधानियां बरतें, क्रोध का त्याग करें, विवादित स्थितियों से बचने का प्रयास करें।

हनुमत आराधना करें

मंगल-शनि की पीड़ा शांत करने के लिए इस अवधि में समस्त राशि के जातक हनुमानजी की आराधना करें। नित्य पंचमुखी हनुमान के दर्शन करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मस्तक पर हनुमानजी की मूर्ति से निकाला हुआ सिंदूर लगाएं।

यह भी पढ़ें: Vaisakha 2022: भगवान विष्णु की भक्ति के माह वैशाख के प्रमुख व्रत-त्योहार, पर्व

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+