Super Pink Moon 2020: 7 अप्रैल को आकाश में दिखेगा 'पिंकमून', जानिए क्या होगा हम पर असर?

नई दिल्ली। 7 अप्रैल 2020 मंगलवार को आकाशमंडल में एक अद्भुत घटना घटित होने वाली है। इस दिन चांद का रंग बदला-बदला नजर आएगा और इसे 'सुपर पिंक मून' कहा जाएगा। यह इसलिए होगा क्योंकि चांद पृथ्वी के बेहद करीब आ जाएगा। सामान्य तौर पर पृथ्वी से चांद करीब 3 लाख 84 हजार 400 किलोमीटर की दूरी पर रहता है, लेकिन इस दिन यह दूरी घटकर 3 लाख 56 हजार 907 किलोमीटर रह जाएगी। यानी चांद पृथ्वी से 27493 किलोमीटर करीब आ जाएगा। इससे चांद का आकार सामान्य से 7 गुना अधिक बड़ा और 15 प्रतिशत अधिक चमकीला दिखाई देगा। रात्रि में 8.05 बजे इस अद्भुत घटना को अच्छे से देखा जा सकेगा। चंद्रमा के पृथ्वी के करीब आने से अनेक प्रकार की पर्यावरणीय और प्राकृतिक घटनाएं घटित होती हैं। इसका व्यापक प्रभाव मनुष्य और प्रकृति पर होता है।

ज्योतिष की दृष्टि में इस खगोलीय घटना को समझने का प्रयास करते हैं...

पर्यावरण पर असर

पर्यावरण पर असर

7 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। इस दिन सत्यनारायण व्रत रहेगा। इस दिन रवियोग भी है और बुध का मीन राशि में प्रवेश भी होगा। इस दिन गोचर में चंद्र कन्या राशि में रहेगा। चंद्रमा का पृथ्वी का करीब आना पर्यावरण और प्रकृति पर व्यापक असर दिखाएगा। इसके प्रभाव से पृथ्वी पर प्राकृतिक आपदाओं में कमी आएगी।

राशियों पर असर

राशियों पर असर

  • मेष: मानसिक सुख, शांति, कष्टों से मुक्ति।
  • वृषभ: धन में वृद्धि, सौंदर्य प्रेम में वृद्धि होगी।
  • मिथुन: आर्थिक सुख, मानसिक शांति, रोग मुक्ति।
  • कर्क: समस्त कार्यों में लाभ, संयम, आत्मविश्वास में वृद्धि।
  • सिंह: धन लाभ, मानसिक सुख, संपत्ति, परिजनों में प्रेम।
  • कन्या: कार्य में लाभ, धन की प्राप्ति, मानसिक सुख-शांति।
मानसिक शांति देने के लिए पृथ्वी के करीब आ रहा है चंद्रमा...

मानसिक शांति देने के लिए पृथ्वी के करीब आ रहा है चंद्रमा...

  • तुला: रोग से मुक्ति, शारीरिक सुख, दांपत्य जीवन में सुख।
  • वृश्चिक: पारिवारिक सामंजस्य रहेगा, धन लाभ, संपत्ति सुख, कार्य में लाभ।
  • धनु: संयम, सदाचार में वृद्धि, सुख, धन की प्राप्ति।
  • मकर: पारिवारिक सुख, प्रेम की प्राप्ति, कार्य में लाभ।
  • कुंभ: सम्मान, सुख, संपत्ति से लाभ, नया कार्य प्रारंभ।
  • मीन: रोगों से मुक्ति, खर्च में कमी, कार्य लाभ, संपत्ति सुख।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+