इन पांच को खिलाएंगे खाना तो कभी नहीं आएगी कंगाली

नई दिल्ली। हमारे धर्म शास्त्रों में प्रकृति, पेड़-पौधे और प्रत्येक जीव-जंतु को मनुष्य के जीवन का अहम हिस्सा माना गया है। सभी एक-दूसरे से बंधे हुए हैं, एक-दूसरे के पूरक हैं। यही कारण है कि ज्योतिष शास्त्र में जीव-जंतुओं के माध्यम से मनुष्यों की अनेक समस्याओं का समाधान करने के उपाय बताए गए हैं। यदि आपके पास धन की कमी है, पैसा आने के बाद भी टिक नहीं पाता, ग्रहों का कोई दोष लगा हुआ है जीवन में भौतिक और मानसिक सुखों का अभाव है तो इन पांच जीव-जंतुओं को भोजन करवाएं आपके जीवन की सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

गाय को रोटी

गाय को रोटी

हिंदू धर्म का गाय को देवी और मां का दर्जा दिया गया है। यह मनुष्यों के लिए पूजनीय और पवित्र है। यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से गाय को रोटी खिलाए तो उसकी कुंडली के ग्रह दोष नष्ट हो जाते हैं। कोई ग्रह ज्यादा पीड़ा दे रहा है जिसके कारण सुखों का अभाव है तो गाय की नियमित सेवा करें। इससे सभी सुख प्राप्त हो जाते हैं।

मछली को दाना

मछली को दाना

मछलियों को दाना डालना प्रमुख ज्योतिषीय उपायों में से एक है। जिन लोगों की पैतृक संपत्ति उनके हाथ से निकल गई है या कोई मूल्यवान वस्तु खो गई है, तो ऐसे लोग यदि प्रतिदिन मछली को आटे की गोलियां खिलाते हैं तो संपत्ति पुन: प्राप्त होने के योग बनते है। इस उपाय को करने से कुंडली में मौजूद सभी ग्रह दोष नष्ट हो जाते हैं।

कुत्ते को रोटी

कुत्ते को रोटी

यदि आपको शत्रु परेशान कर रहे हों। संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है, तो प्रतिदिन कुत्ते को रोटी खिलाने से शत्रु का भय समाप्त होता है। कुछ ही दिनों में शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने लग जाएंगे। साथ ही संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद का हल भी निकल आएगा।

पक्षी को दाना

पक्षी को दाना

आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए पक्षियों को नियमित दाना डालना सबसे सटीक उपाय है। इससे व्यापार-व्यवसाय करने वालों को भी विशेष लाभ प्राप्त होता है। जो लोग अपने बिजनेस में विस्तार चाहते हैं उन्हें यह उपाय अवश्य करना चाहिए। पक्षियों को चावल, गेहूं, दाल आदि अनाज खिलाया जा सकता है।

चींटी को शक्कर

चींटी को शक्कर

यदि आप पर कर्ज बढ़ता जा रहा है, लाख कोशिश के बाद भी कर्ज उतर नहीं रहा है तो चीटिंयों को नियमित शक्कर डालने से जल्द कर्ज मुक्ति का रास्ता बनता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+