Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Solar & Lunar Eclipse 2018: नए साल में आएंगे दो चंद्रग्रहण और तीन सूर्यग्रहण

Recommended Video

    Super Blue Moon Eclipse on 31 January will show Moon of Orange colour; Know why । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। नया साल वर्ष 2018 प्रारंभ होने में अब लगभग दो माह का समय शेष है। नए साल में कौन-कौन से और कब ग्रहण होंगे यह जानने में अधिकांश लोगों की उत्सुकता होती है। लोगों में ग्रहण को लेकर उत्सुकता के साथ भ्रम और भय भी रहता है। इसलिए यह जानकारी उनके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। वर्ष 2018 में दो चंद्रग्रहण और तीन सूर्यग्रहण आएंगे। इनमें से चंद्रग्रहण को भारत में दिखाई देंगे, लेकिन सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। लेकिन ऐसा नहीं है कि जो ग्रहण दिखाई नहीं दें उनका असर भी नहीं होता। दरअसल न दिखाई देने वाले ग्रहण भी कहीं न कहीं पृथ्वी, प्रकृति और मनुष्यों पर असर डालते हैं। आइये जानते हैं नए साल में कौन-कौन से और कब ग्रहण लगने वाले हैं।

    खग्रास चंद्रग्रहण 31 जनवरी 2018

    खग्रास चंद्रग्रहण 31 जनवरी 2018

    नए साल का सबसे पहला ग्रहण चंद्रग्रहण होगा। यह साल के पहले महीने में 31 जनवरी को लगने वाला है। माघ शुक्ल पूर्णिमा के दिन होने वाला यह ग्रहण खग्रास चंद्रग्रहण होगा। यह संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। शाम को 5 बजकर 18 मिनट पर प्रारंभ होने वाला यह ग्रहण रात्रि 8 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा। इस तरह ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 24 मिनट होगी। पूर्वी भारत, असम, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम तथा बंगाल के पूर्वी क्षेत्र में ग्रहण प्रारंभ होने के पहले ही चंद्रोदय हो जाएगा। इसलिए इन प्रदेशोें में खग्रास रूप में चंद्रग्रहण पूरा दिखाई देगा।

     वृषभ, कन्या, तुला व कुंभ

    वृषभ, कन्या, तुला व कुंभ

    यह ग्रहण पुष्य, आश्लेषा नक्षत्र और कर्क राशि में होगा। अतः जिनका जन्म इन नक्षत्रों और कर्क राशि या कर्क लग्न में हुआ है उनके लिए यह कष्टप्रद रहेगा। वृषभ, कन्या, तुला व कुंभ राशि व लग्न वालों को श्रेष्ठ। मिथुन, वृश्चिक, मकर व मीन राशि व लग्न वालों के लिए मध्यम। मेष, कर्क, सिंह व धनु राशि वालों के लिए अशुभ है। जिन राशि वालों के लिए यह ग्रहण अशुभ है वे ग्रहण प्रारंभ होने से पूर्व चांदी का चंद्रमा और नाग बनवाकर रखें और ग्रहण समाप्त होने के बाद दान करें।

    खग्रास चंद्रग्रहण 27-28 जुलाई 2018

    खग्रास चंद्रग्रहण 27-28 जुलाई 2018

    साल का दूसरा चंद्रग्रहण 27-28 जुलाई 2018 आषाढ़ पूर्णिमा के दिन होगा। यह ग्रहण रात्रि में 11 बजकर 54 मिनट पर प्रारंभ होकर 3 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटा 55 मिनट होगी। यह खग्रास चंद्रग्रहण उत्तराषाढ़ा, श्रवण नक्षत्र तथा मकर राशि में होगा। जिनका जन्म इन नक्षत्र और मकर राशि व मकर लग्न में हुआ है उनके लिए कष्टप्रद रहेगा। मेष, सिंह, वृश्चिक व मीन राशि व लग्न वालों के लिए श्रेष्ठ। वृषभ, कर्क, कन्या व धनु राशि वालों के लिए मध्यमफलप्रद। मिथुन, तुला, मकर व कुंभ के लिए नेष्टप्रद रहेगा।

    तीन सूर्यग्रहण होंगे जो भारत में नहीं दिखाई देंगे

    तीन सूर्यग्रहण होंगे जो भारत में नहीं दिखाई देंगे

    • फाल्गुन कृष्ण अमावस्या गुरुवार दिनांकर 15 फरवरी 2018
    • आषाढ़ कृष्ण अमावस्या शनिवार दिनांक 13 जुलाई 2018
    • पौष कृष्ण अमावस्या शनिवार दिनांक 11 अगस्त 2018
    • यह बात ध्यान रखें

      यह बात ध्यान रखें

      सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण के समय अशुभराशि वालों, रोगी एवं गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के समय धार्मिक मनुष्य ईश्वर आराधना, मंत्र जाप, संकीर्तन करें। ग्रहण के दौरान खाद्यान्न दूषित हो जाते हैं। इसलिए पर्व काल के दौरान भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए। ग्रहण प्रारंभ होने के पूर्व खाने-पीने की वस्तुएं। पके भोजन, दूध, दही, घी, मक्खन, अचार, पीने के पानी, तेल आदि में कुशा या तुलसी पत्र डाल देना चाहिए। इससे ये दूषित नहीं होते।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+