Solar Eclipse-Lunar Eclipse 2025: नए साल में कब-कब लगेंगे चंद्र और सूर्य ग्रहण? क्या भारत में दिखाई देंगे?
Solar Eclipse-Lunar Eclipse 2025 Hindi: साल 2025 को आने में बस अब कुछ दिन ही बाकी हैं, हर कोई ये ही सोच रहा है कि आने वाला साल हर किसी के लिए नई खुशियां लेकर आए तो वहीं लोगों के ये भी जानने को उत्सुक रहते हैं कि आने वाले साल में कितने सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण पड़ने वाले हैं।
हालांकि ये एक खगोलीय प्रक्रिया है लेकिन ज्योतिषी कहते हैं कि ग्रहों के परिवर्तन का असर लोगों के जीवन पर भी पड़ता है और ये अच्छा नहीं होता है इसलिए ग्रहण के वक्त हमेशा सावधान रहने की जरूरत होती है।

वैदिक धर्म में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है और इसी वजह ग्रहणकाल में कोई भी मांगलिक काम या पूजा-पाठ नहीं किया जाता है।
चलिए विस्तार से जानते हैं कि साल 2025 में कितने सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण पड़ने वाले हैं?
आपको बता दें कि साल 2025 में चार ग्रहण लगेंगे, जिनमें से दो सूर्य ग्रहण (solar eclipse) हैं और दो चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) हैं। इस बार आपको एक ही महीने में सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा, जो कि अपने आप में एक बड़ा संयोग है।
सूर्य ग्रहण (surya grahan in 2025)
- पहला सूर्य ग्रहण: 29 मार्च 2025
- स्थिति: आंशिक सूर्य ग्रहण
- भारत में नहीं दिखेगा इसलिए सूतक काल मान्य नहीं।
- समय: 8:50 AM - 12:43 PM
- यहां दिखेगा: यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर
दूसरा सूर्य ग्रहण: 21 सितंबर 2025
- स्थिति: आंशिक सूर्य ग्रहण
- भारत में नहीं दिखेगा इसलिए सूतक काल मान्य नहीं।
- समय: 5:29 PM - 9:53 PM
- यहां दिखेगा:ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर
2025 में लगने वाले चंद्र ग्रहण (chandra grahan in 2025)
- पहला चंद्रग्रहण: 14 मार्च 2025
- समय: 09 बजकर 29 मिनट AM से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट PM
- पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा
- भारत में दिखाई देगा इसलिए सूतककाल मान्य होगा।
- दोपहर को 12.57 मिनट से सूतक काल आरंभ होगा।
- यहां दिखेगा:भारत के अलावा ये चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका
दूसरा चंद्रग्रहण: 7 सितंबर 2025
- समय: चंद्र ग्रहण रात 9:57 PM शुरू होकर रात 1:26 AM तक
- चूंकि ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा
- दोपहर को 12.57 मिनट से सूतक काल लगेगा।
- यहां दिखेगा: भारत , एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications