Shani Uday 2023: 34 दिन बाद शनि हुए उदय, जानिए क्या होगा प्रभाव?

शनि को न्याय का देवता कहा जाता है, इनके उदय और अस्त होने से इंसान के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। कभी ये प्रभाव अच्छा होता है तो कभी काफी बुरा होता है।

Shani Uday 2023

Shani Uday 2023: पिछले 34 दिनों से अस्त चल रहे शनि आज सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर पुन: उदय हो गए हैं। शनि 30 जनवरी 2023 को सायं 5 बजकर 56 मिनट पर अस्त हुए थे। शनि के अस्त होने से उन लोग को थोड़ी राहत महसूस हुई होगी जिनकी राशि पर साढ़ेसाती और लघुकल्याणी ढैया चल रहा है। यह समय 34 दिन का रहा। अब शनि पुन: उदय हो गए हैं तो ऐसे में साढ़ेसाती और लघुकल्याणी ढैया वाले जातकों फिर से कुछ कष्टप्रद परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

शनि ने 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश किया था। इस कारण मकर, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती तथा कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि का लघुकल्याणी ढैया चल रहा है। इन राशियों के जातकों को सतर्क रहना होगा। मानसिक पीड़ा, व्यर्थ की भागदौड़, खर्च की अधिकता रहेगी। शारीरिक रोग भी परेशान कर सकते हैं। शनि उदय होने का असर अन्य सभी राशियों पर होगा।

पीड़ा से बचाव का मार्ग

शनि उदय होने के साथ ही न केवल साढ़ेसाती वाले जातक बल्कि अन्य सभी राशियों के जातक हनुमानजी का पूजन दर्शन नियमित रूप से करें। हनुमान चालीसा, हनुमान बाहुअष्टक का पाठ करें। शनि चालीसा, शनि वज्रपिंजर स्तोत्र का पाठ करें। शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान करें। काले तिल, काले उड़द, लोहा, काला कपड़ा, तिल का तेल शनिवार के दिन भेंट करें। शनि मंदिर के बाहर बैठे हुए भिखारियों को इमरती और नमकीन चावल खिलाएं। गरीब रोगियों के लिए दवाई का प्रबंध करें।

बुरे कार्य करने से बचें

शनि को ग्रहों में न्यायाधीश का पद प्राप्त है। शनि उदय होने के समय सभी जातक सत्कर्मों का पालन करें। सदाचार का पालन करें। गलत कार्य करने से बचें। चोरी, अपराध, परस्त्री, परपुरुष गमन से बचें। किसी भी जीव को हानि न पहुंचाएं। गरीबों, रोगियों, असहायों की सहायता करें। काले श्वान, काले घोड़े, जीव-जंतुओं की यथासंभव सहायता करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+