Saturn Horoscope 2021 : मेष को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता
Saturn Horoscope 2021 : नव ग्रहों में न्यायाधीश की पदवी पर सुशोभित और दुखों के कारक शनि देव 2021 में साल भर मकर राशि में ही गोचर करेंगे, जो उनकी खुद की राशि है। शनि ने 20 नवंबर, 2020 को मकर में प्रवेश किया था, जिसमें वह 29 अप्रैल, 2022 तक विराजमान रहेंगे। हालांकि शनि नक्षत्र परिवर्तन जरूर करेंगे। वर्ष की शुरुआत में 21 जनवरी तक शनि उत्तर आषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो सूर्य का नक्षत्र है और उसके बाद लगभग 11 महीने श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो चंद्रमा का नक्षत्र है।
142 दिन वक्री रहेंगे शनि देव
इस साल की खास बात यह है कि शनि वर्ष में लगभग पांच महीने यानी 142 दिन तक वक्री स्थिति में रहेंगे। शनि 11 मई की सुबह वक्री होंगे और इसके बाद 29 सितंबर की सुबह मार्गी होंगे। वहीं धनु, मकर और कुम्भ राशि पर साल भर शनि की साढ़े साती का असर भी बना रहेगा।
शनि का मेष राशि पर प्रभाव
वर्ष 2021 में शनि देव ऊर्जा से भरपूर मानी जाने वाली मेष राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र यानी व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। काम में व्यस्तता का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। वर्ष के शुरुआती दिनों में उत्तर आषाढ़ा नक्षत्र में गोचर के दौरान पिता के साथ संबंधों को लेकर सतर्क रहें, क्योंकि यह सूर्य का नक्षत्र है। हालांकि साल के 11 महीने चंद्रमा के नक्षत्र में गोचर से माता के स्वास्थ्य को कष्ट हो सकता है, लेकिन अचल संपत्ति के मामले में कुछ फायदे की संभावनाएं बन सकती हैं। हालांकि शनि के वक्री होने की स्थिति में कार्यस्थल और घरेलू माहौल में उतार-चढ़ाव या बेवजह तनाव की स्थितियां बन सकती हैं।
-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट













Click it and Unblock the Notifications