Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sania Mirza 2nd Marriage : क्या सानिया मिर्जा की होगी दूसरी शादी? क्या कहते हैं सितारे?

Sania Mirza 2nd Marriage news Hindi : भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) आए दिन सोशल मीडिया पर अपने पर्सनल कारणों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पाक क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से तलाक होने के बाद से सानिया मिर्जा ने खुद को काफी बिजी कर लिया है।

उनका पूरा फोकस अपने बेटे की परवरिश पर है तो वहीं शोएब मलिक अपनी बेगम सना जावेद के साथ खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मालूम हो कि सना जावेद क्रिकेटर शोएब मलिक की तीसरी बेगम हैं, सानिया से पहले शोएब ने आयशा नाम की महिला से शादी की थी।

Sania Mirza

सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने सानिया को भी सलाह दी थी कि वो भी शादी कर लें और अपनी लाइफ में मूवऑन करें, भारत को अपने खेल से कई बार गौरवान्वित करने वाली सानिया के लिए उनके फैंस काफी चिन्तित रहते हैं। ऐसे में कुछ ज्योतिषियों में भी सानिया मिर्जा के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई हैं।

क्या सानिया की होगी दूसरी शादी? (Sania Mirza)

कुछ वक्त पहले कोईमोई के ज्योतिषी ने कहा था कि 'सानिया मिर्जा की चंद्र राशि मेष और सूर्य राशि तुला है और ऐसे लोग जीवन में काफी गंभीर होते हैं और सफलता का नया इतिहास लिखते हैं। शनि और सूर्य सानिया की कुंडली में सशक्त पोजिशन में हैं, जो कि उन्हें टूटने नहीं देंगे बल्कि और मजबूत बनांएंगे।'

'अभी तो सानिया के सिंगल रहने के ही आसार हैं' (Sania Mirza)

'जहां तक रिलेशनशिप की बात है तो आपको बता दें कि अभी तो सानिया के सिंगल रहने के ही आसार हैं। आने वाले तीन-चार सालों में सितारों की पोजिशन बदलेगी, तब शायद वो दूसरे विवाह के बारे में सोच सकती हैं लेकिन ये अभी से कहना जल्दबाजी होगी इसलिए फिलहाल के लिए सिर्फ यही कहा जा सकता है कि सानिया जिंदगी के सफर में अकेले बढ़ रही हैं और करियर की नई ऊंचाईयों को छूने वाली हैं।'

सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेट शोएब मलिक से साल 2010 में शादी की थी (Sania Mirza)

आपको बता दें कि सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेट शोएब मलिक से साल 2010 में शादी की थी। सानिया , क्रिकेटर की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले भी शोएब ने आयशा नाम की लड़की से शादी की थी, जिसका खुलासा सानिया की शादी के वक्त ही हुआ था।

शादी के आठ साल बाद सानिया-शोएब के घर बेटे इजहान का जन्म

और इस बात पर जमकर हंगामा भी हुआ था, हालांकि उस वक्त सानिया ने ही शोएब को दुनिया के सामने प्रोटेक्ट किया था। शादी के आठ साल बाद सानिया-शोएब के घर बेटे इजहान का जन्म हुआ, जो कि फिलहाल सानिया के ही साथ है।

शोएब मलिक ने की तीसरी शादी, सानिया रह गईं तन्हा (Sania Mirza)

शोएब और सानिया के अलगाव की खबरें लंबे वक्त से सुर्खियों में थी लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस बारे में खुलकर बात नहीं की थी लेकिन जब दिसंबर 2023 में शोएब मलिक ने अचानक से अपनी और सना जावेद की तस्वीर शेयर करके अपनी शादी की बात दुनिया को बताई, तब जाकर लोगों को पता चला कि सानिया की शादी टूट चुकी है।

'सानिया ने शोएब मलिक को खुला के तहत तलाक दिया' (Sania Mirza)

सानिया के घरवालों ने एक नोट जारी करके लोगों को बताया था कि 'सानिया ने शोएब मलिक को खुला के तहत तलाक दिया है और लोगों से अपील की थी कि वो उनकी निजता का सम्मान करें।' इस बात के सामने आने के बाद से सानिया के भारतीय फैंस हमेशा शोएब मलिक को ट्रोल करते रहते हैं, उनकी नजर में शोएब मलिक किसी विलेन से कम नहीं हैं।

रिकॉर्ड और उपलब्धियां (Sania Mirza)

  • सानिया मिर्ज़ा ने अपने करियर में कुल 6 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, जिसमें तीन मिक्स्ड डबल्स (Australian Open, French Open, US Open) और तीन विमेंस डबल्स (Wimbledon, US Open, Australian Open) शामिल हैं।
  • वह ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
  • सानिया मिर्ज़ा ने डब्ल्यूटीए डबल्स रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल किया।
  • यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

पुरस्कार (Sania Mirza)

  • अर्जुन पुरस्कार (2004)
  • डब्ल्यूटीए न्यूकमर ऑफ द ईयर (2005)
  • पद्म श्री (2006)
  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (2015)
  • बीबीसी की 100 प्रेरक महिलाओं की सूची (2015)
  • पद्म भूषण (2016)
  • एनआरआई ऑफ द ईयर (2016)
  • पिंकविला स्टाइल आइकन अवार्ड्स - सुपर ग्लैम स्पोर्ट्स स्टार ऑफ द ईयर (2023)
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+