धनु प्रेम राशिफल 2023 (Sagittarius Love Horoscope): संबंधों में टकराव के आसार

आपके मन में क्रोध आएगा और वाणी में कठोरता आने से संबंध बिगड़ेंगे। हालांकि इस दौरान आपको ईमानदार और पारदर्शी बने रहना होगा।

Sagittarius Love Horoscope

धनु राशि के जातकों के लिए प्रेम के मामले में साल 2023 सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। आप प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। आपको आर्थिक झटका लग सकता है, आपके मान-सम्मान को चोट पहुंच सकती है और कोई आपको बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी कर सकता है। प्रेम और दांपत्य में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष के प्रारंभ में राहु के पंचम भाव में रहने से प्रेम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ने की आशंका

यह रिश्ते में टकराव और अनायास विद्रोह का संकेत है। प्रेम संबंधों में कोई आपके भोलेपन का फायदा उठाकर बड़ी आर्थिक चोट कर सकता है। 17 जनवरी से शनि तीसरे भाव में आकर पंचम पर तीसरी दृष्टि डालेगा जिसके फलस्वरूप प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ने की आशंका है। आपके मन में क्रोध आएगा और वाणी में कठोरता आने से संबंध बिगड़ेंगे। हालांकि इस दौरान आपको ईमानदार और पारदर्शी बने रहना होगा। अप्रैल से बृहस्पति की दृष्टि पंचम में बैठे राहु पर होने से संबंध टूट भी सकता है। आपके बीच किसी तीसरे व्यक्ति के आने से संबंधों में टकराव पैदा होगा। आपका ध्यान पार्टनर से हटकर किसी अन्य व्यक्ति की ओर जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+