Dhanu (Sagittarius) Business Horoscope 2022: लाभ की संभावनाएं हैं

नई दिल्ली, 22 दिसंबर। वर्ष के प्रारंभ में आपकी राशि में मंगल-शुक्र की युति बनी हुई है जो विशेष योग बना रही है। किसी स्त्री के सहयोग से कारोबार को विस्तार देने में सफल होंगे। आप इस साल एक श्रेष्ठ कारोबारी बनेंगे। पिछले वर्षो में कारोबार में जो घाटा आपने उठाया है उसकी भरपाई यह साल कर देगा। खानपान, कागज, कपड़ा, इवेंट मैनेजमेंट जैसे कार्यो से अच्छा लाभ अर्जित कर पाएंगे। इस साल नए उद्योग भी स्थापित करेंगे। जो युवा उद्योगपति इस साल अपनी किस्मत किसी बिजनेस में आजमाना चाहते हैं वे जरूर सफल होंगे।

 Dhanu (Sagittarius) Business Horoscope 2022: लाभ की संभावनाएं हैं

कई युवा इस साल नौकरी छोड़कर बिजनेस में कदम रखेंगे। आर्थिक मोर्च पर पूरा साल आपके लिए अनुकूल बना रहेगा। विदेशी सेवाओं, विदेशी कारोबार से लाभ अर्जित करेंगे। राहु-केतु की अनुकूल स्थितियां आपको अचानक बड़े लाभ दिलवा सकती है। मार्च से अगस्त का पूरा समय श्रेष्ठ कारोबारी परिणाम मिलेंगे। सितंबर-अक्टूबर में होटल इंडस्ट्री, खानपान से जुड़ा कोई भी काम आपको लाभ देगा। फूड आउटलेट से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। साल के अंतिम दो माह आपको कारोबार पर फोकस रखते हुए आगामी योजनाओं पर ध्यान देना होगा। वर्ष 2023 में अपने कारोबार को कहां देखना चाहते हैं इसकी योजना आपको 2022 समाप्त होते-होते बना लेनी होगी।

करियर राशिफल 2022

नवंबर-दिसंबर के माह में कोई परेशानी आ सकती है। कारोबार में एकदम से किसी प्रकार का ठहराव आ सकता है। प्रतिस्पर्धी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि बिजनेस में किसी प्रकार का नुकसान हो तो परेशान न हो यह मंदी एक-दो माह की रहेगी। कपड़ा और कागज के व्यापारियों को बड़ा नुकसान हो सकता है। फूड इंडस्ट्री से बड़ा लाभ अर्जित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+