Planetary Alignment: आज रात 7 ग्रह दिखेंगे एक ही पंक्ति में, राशियों की बदलेगी किस्मत या आने वाला है संकट?
Planetary Alignment: आज रात संपूर्ण विश्व एक अनोखी खगोलीय घटना का साक्षी बनेगा, जिसने वैज्ञानिकों को काफी उत्सुक कर दिया है। दरअसल यहां पर बात हो रही है ग्रहीय संरेखण यानी कि Planetary Alignment की। आज रात आपको सौर मंडल के सभी सात ग्रह एक साथ एक लाइन में दिखाई देंगे।
आम तौर पर ऐसा होता नहीं है क्योंकि ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं, जिसकी वजह से उनकी पोजिशन अलग-अलग होती है लेकिन आज वो गोल-गोल नहीं बल्कि एक लाइन में नजर आएंगे।

आज रात आपको आकाश में शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, अरुण, बृहस्पति और मंगल चमकते हुए नजर आएंगे, ये दुर्लभ नजारा आप Time and Date, Stellarium और Sky Tonight जैसे इंटरनेट टूल पर देख सकते हैं।
क्या है ग्रहीय संरेखण या युति (Planetary Alignment)
वैसे तो ये खगोलीय घटना है जो कि नया तारा बनने के वक्त नजर आती है, इस वक्त ग्रह एक ही समतल स्थिति में परिक्रमा करने लगते हैं और इस चक्कर में वो कभी-कभी सूर्य की ओर एक दिशा में आ जाते हैं, जिसे कि ग्रहीय संरेखण या युति कहा जाता है।
ग्रहों की चाल का असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है (Planetary Alignment)
ज्योतिषियों का कहना है कि ग्रहों की चाल का असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है इसलिए आज ग्रहों की युति से लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। शनि और कुंभ का एक रेखा में होना कुंभ राशि वालों के लिए काफी अच्छा है। इन्हें शुभ समाचार मिल सकता है, इन्हें आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है तो वहीं इनके तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।
आज की युति मीन राशि के लिए खुशियां लेकर आई (Planetary Alignment)
तो वहीं ग्रहों की आज की युति मीन राशि वालों के लिए भी खुशियां लेकर आई है। इन्हें भी आर्थिक, इमोशनली फयदा हो सकता है। ये लोग जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल रहेंगे। तो वहीं आज शुक्र-मंगल भी साथ दिखेंगे जो कि हर राशि के लिए अच्छा है क्योंकि इन ग्रहों की युति से कला, अभिनय और रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों को सफलता मिलेगी, उन पर लक्ष्मी कृपा होगी। हालांकि ये युति प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन पर प्रभाव डालती है इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।
मेष, वृषभ, तुला और धनु राशि के लिए भी सकारात्मक युति (Planetary Alignment)
आज की युति मेष, वृषभ, तुला और धनु राशि के लिए भी सकारात्मक है, बस इन् सभी को परिवर्तन के लिए तैयार रहना चाहिए और नए अवसरों का पूरा फायदा उठाना चाहिए।

कुल मिलाकर आज ग्रहों की ये परेड इन राशियों को धन और ज्ञान दोनों ही प्रदान करेगा लेकिन इन सभी को रिश्तों के प्रति थोड़ा सतर्क रहना होगा और बहस करने से बचना होगा वरना अपनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
हालांकि हर ग्रह की अपनी खासियत है इसलिए 7 ग्रहों के एक साथ आने से विश्नस्तरीय संघर्ष देखने को मिल सकता है, हालांकि ग्रह सभी सूर्य की पश्चिम दिशा में दिखेंगे इसलिए पश्चिमी देशों के बीच झगड़े और तनाव देखने को मिल सकते हैं।
ग्रहों की युति का उपाय (Planetary Alignment)
- ग्रहों की शांति के लिए शनि, मंगल और सूर्य मंत्रों का जाप करें।
- गरीबों को दान दें।
- सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए योग और ध्यान का अभ्यास करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बात करें।












Click it and Unblock the Notifications