Panchgrahi Yoga: मीन राशि में चल रहा पंचग्रही योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी धनवर्षा
Panchgrahi Yoga: वर्तमान समय में मीन राशि में पंचग्रही योग बना हुआ है। यह योग विशेष इसलिए है क्योंकि इसमें पंचग्रही के साथ बुधादित्य और शुक्रादित्य योग भी बना हुआ है। इसके साथ ही सूर्य ग्रहण दोष और बंधक योग भी बना हुआ है। इनमें दो शुभ योग हैं और दो अशुभ योग हैं।
यह पंचग्रही योग 13 अप्रैल तक ही बना रहेगा। 13 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही पंचग्रही युति समाप्त हो जाएगी।

सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य योग बना हुआ है। सूर्य और शुक्र के साथ होने से शुक्रादित्य योग बना हुआ है। सूर्य और राहु के साथ होने से सूर्य ग्रहण और सूर्य और शनि के साथ होने के कारण बंधक योग बना हुआ है। यह योग और दोष कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ हैं।
पांच राशियों के लिए अत्यंत शुभ (Panchgrahi Yoga)
मीन राशि में बना हुआ पंचग्रही योग पांच राशियों के लिए अत्यंत शुभ है। सूर्य की राशि सिंह, बुध की राशि मिथुन और कन्या तथा शुक्र की राशि वृषभ और तुला के लिए यह पंचग्रही योग अत्यंत लाभदायक साबित होने वाला है।
केसर का तिलक लगाएं और सूर्य को जल चढ़ाएं
यह समय धन, संपत्ति, पारिवारिक सुख, वैवाहिक सुख, आत्मनिर्भरता और प्रेम संबंधों के लिए श्रेष्ठ रहने वाला है। इस समय का सदुपयोग करने के लिए और ग्रहों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रतिदिन अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं और सूर्य को जल चढ़ाएं। अन्य राशियों के लिए यह पंचग्रही युति मिलाजुला फल देने वाली रहेगी।
अशुभ योगों के लिए क्या करें ( Panchgrahi Yoga)
इस पंचग्रही युति में सूर्य ग्रहण और बंधन योग भी बना हुआ है। उपरोक्त पांच राशियों के अलावा अन्य सात राशियों पर बंधन योग का असर पड़ने वाला है। आपके काम अटक सकते हैं। परिवार में मनमुटाव होगा। कार्य स्थल पर आपको मान-सम्मान प्रतिष्ठा नहीं मिलेगी जिससे मानसिक चिंताएं आप पर हावी रह सकती हैं। इन योगों के दुष्प्रभाव दूर करने और संकटों से बचने के लिए घर में पंचमुखी हनुमानजी की फोटो रखें और नित्य उसके दर्शन करें।












Click it and Unblock the Notifications