धनवान और खूबसूरत होते हैं मूलांक 6 वाले जातक
नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी शुक्र है। शुक्र की तरह ही मूलांक 6 वाले जातकों का भी व्यक्तित्व होता है। शुक्र भोग विलास, भौतिक सुखों का स्वामी है इसलिए इस मूलांक वाले जातक धनवान और खूबसूरत होते हैं। इस मूलांक की कमजोरी होती है विपरीत लिंग। ये बिना सोचे समझे किसी के भी प्रति आसक्त हो जाते हैं।

ये हैं खासियतें
शुक्र को सौंदर्य, आंतरिक और बाह्य खूबसूरती, यौन सुख, भोग विलास, भौतिक वस्तुओं का प्रतिनिधि ग्रह माना गया है। शुक्र की मजबूत स्थिति व्यक्ति को राजा के समान जीवन प्रदान करती है। मूलांक 6 के जातकों को स्वामी शुक्र के अनुसार धनवान होते हैं। इनके पास समस्त प्रकार की सांसारिक वस्तुएं उपलब्ध होती हैं। एक प्रकार से ये जातक राजा के समान जीवन व्यतीत करते हैं। भूमि, संपत्ति, आभूषण, हीरे जवाहरात इनके पास खूब होते हैं। साथ ही इनकी खूबसूरती भी उम्र के साथ बढ़ती जाती है।

ये हैं कमजोरियां
जैसा कि ऊपर बताया गया है शुक्र भोग विलास और यौन सुखों का प्रतिनिधि ग्रह भी है, इसलिए इस मूलांक वाले जातकों को विपरीत लिंग के प्रति यौन आकर्षण स्वाभाविक रूप से अधिक होता है। इस मूलांक वाले कई लोग तो इतने अधिक उत्तेजित रहते हैं कि ये बिना सोचे समझे किसी भी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो जाते हैं और किसी भी स्थिति में उसे अपना बनाने का प्रयास करते हैं। ऐसी अवस्था में कई बार इन्हें पारिवारिक और सामाजिक स्थिति में बदनामी का सामना भी करना पड़ता है। ये लोग अत्यधित खाने पीने और शराब के शौकीन भी होते हैं।

क्या करें
मूलांक 6 वाले जातकों के लिए शुभ दिन शुक्रवार होता है। इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय शुक्रवार को ही लें। साथ ही महालक्ष्मी की आराधना आपको जीवन में सुख-शांति प्रदान करेगी।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications