2022 को लेकर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी आई सामने, रोबोट और उल्कापिंड मचा सकते हैं तबाही
नई दिल्ली, 27 दिसंबर: फ्रांस में 14 दिसंबर 1503 को एक शख्स का जन्म हुआ, जिनका नाम माइकल दि नास्त्रेदमस था। वो ज्योतिषी होने के साथ भविष्यवक्ता थे। 1566 में मरने से पहले नास्त्रेदमस ने आने वाले समय को लेकर हजारों भविष्यवाणियां कीं। उन्होंने हिटलर की तनाशाही का जन्म, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन कैनेडी की हत्या समेत कई घटनाओं को पहले ही बता दिया था। वो वक्त के साथ-साथ सही साबित होती गईं। अब 2022 को लेकर उनकी किताब से कई भविष्यवाणियां सामने आई हैं।

उल्कापिंडों की होगी बारिश
साल 2021 इंसानों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा, क्योंकि ज्यादातर हिस्सों में कोरोना महामारी ने जमकर कहर बरपाया। इसके अलावा अंतरिक्ष में भी कई अनोखी घटनाएं हुईं। वैसे सब सोच रहे कि नया साल उम्मीद की नई किरण लेकर आएगा, लेकिन नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक इस साल पृथ्वी पर उल्कापिंडों की बारिश होगी। इसके अलावा विशाल एस्टेरॉयड्स धरती से टकराएंगे। इससे भूकंप और सुनामी का खतरा बना रहेगा।

अर्थव्यवस्था पर कही ये बात
नास्त्रेदमस ने एक चिंताजनक भविष्यवाणी 2022 को लेकर की थी। उनके मुताबिक कई देशों की अर्थव्यवस्था नए साल में बुरी हालत में पहुंच जाएगी। इसके अलावा महंगाई आसमान छूने लगेगी। हालत ये हो जाएंगे कि अमेरिकी डॉलर तेजी से नीचे गिरेगा। लोग सोना-चांदी में जमकर निवेश करेंगे। साथ ही इसे ही वो अपनी असली संपत्ति समझेंगे। उन्होंने 2022 में भुखमरी आने की भी संभावना जताई है।

समुद्र का तापमान बढ़ेगा
नास्त्रेदमस को भविष्य का पहले से अनुमान था, इस वजह से उन्होंने अपनी भविष्यवाणियों में एक अहम मुद्दे का जिक्र किया था, वो था वैश्विक तापमान। इसके बारे में उन्होंने 1555 में ही चेतावनी दे दी थी। उनके मुताबिक ग्लोबल वार्मिंग बढ़ेगी। इससे समुद्र के तापमान में भी वृद्धि होगी। जिसका असर इंसानों के साथ जीव-जंतुओं पर भी पड़ेगा। साथ ही मछलियों की संख्या भी बहुत कम हो जाएगी।

परमाणु युद्ध का खतरा
मौजूदा वक्त में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेजी से हो रहा है। वैसे तो चार-पांच दशक पहले इसका कोई वजूद नहीं था, लेकिन उस जमाने में भी नास्त्रेदमस ने इसका जिक्र अपनी भविष्यवाणियों में किया था। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि 2022 तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या रोबोट की हिस्सेदारी धरती पर बढ़ेगी। ऐसे में उनका आतंकी भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा उन्होंने परमाणु युद्ध के भी संकेत दिए थे।
-
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू -
'खुले में कपड़े बदलना, पता नहीं कौन देख रहा', बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, झेली ऐसी परेशानी -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी 11,000 सस्ती, अब इतने का मिल रहा है 100 ग्राम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट -
'सबको माफ करते हुए जाओ,' बेड पर पड़े हरीश राणा ने आखिरी बार झपकाईं पलकें, सामने आया अंतिम विदाई का VIDEO -
Delhi Weather: मार्च की गर्मी में दिल्ली में अचानक बारिश क्यों? IMD ने बताया असली कारण, आगे कैसा रहेगा मौसम? -
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप कर ली शादी, किसी को नहीं हुई कानो-कान खबर, कौन हैं खूबसूरत वाइफ? -
BAN vs PAK: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच आज, बिना पैसे खर्च किए घर बैठे फ्री में देख सकेंगे LIVE -
Delhi Weather Update: दिल्ली में बरसे बादल, लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? -
आज का मेष राशिफल 15 मार्च 2026: अटके काम बनेंगे पर खर्चों का रखें ख्याल -
Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल का अगला CM कौन? TMC या BJP किसको कितनी सीटें? नए ओपिनियन पोल ने बढ़ाया सस्पेंस -
Papamochani Ekadashi 2026 Effect: इन 4 राशियों की एकादशी पर चमकी किस्मत, मिलेगा सच्चा प्यार, होगा धन लाभ












Click it and Unblock the Notifications