Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nav Samvatsar 2078: मूलांक 3 के लिए सुख-समृद्धि दायक रहेगा नव संवत्सर

नई दिल्ली. 14 अप्रैल। हिंदू नव संवत्सर 2078 का प्रारंभ 13 अप्रैल 2021 मंगलवार को हो गया है। अंक ज्योतिष की दृष्टि से देखा जाए तो वर्ष का मूलांक 8 हुआ। इसके स्वामी शनिदेव हैं। अर्थात् यह संवत्सर न्यायप्रिय, सत्य के मार्ग पर चलने वालों के लिए शुभ होगा। वहीं बुरे कर्म करने वालों, अपराधी, दूसरों की संपत्ति-स्त्री पर बुरी नजर रखने वालों के लिए दंड प्रदायक रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से शनि को ग्रहों में न्यायाधिपति कहा जाता है, इसलिए अपने-अपने अच्छे-बुरे कर्मो के लिहाज से जातक को उसका फल प्राप्त होगा। यह वर्ष महामारी, प्राकृतिक आपदा, प्रलय समान कष्ट जैसी घटनाओं के लिए जाना जाएगा। अंक ज्योतिष के अनुसार इस नव संवत्सर का मूलांक 1 से लेकर 9 तक पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं।

Nav Samvatsar : मूलांक 3 सुख-समृद्धि दायक रहेगा नव संवत्सर

मूलांक 3 : जिन लोगों को जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 का स्वामी बृहस्पति है, जबकिसंवत्सर का मूलांक 8 है और इसका स्वामी शनि है। बृहस्पति और शनि आपस में न तो मित्र हैं और न शत्रु। दोनों में आपस में साम्य का रिश्ता है। अर्थात् ये दोनों ग्रह एक दूसरे को हानि भी नहीं पहुंचाते और लाभ भी नहीं देते। इसलिए नव संवत्सर 2078 मूलांक 3 के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। हालांकिमूलांक स्वामी बृहस्पति होने के कारण आपकी सात्विकता, आध्यात्मिकता और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।

करियर : अब तक आप जो भी काम करते आए हैं, उनमें उन्नति तो होगी साथ ही आपको कुछ ऐसे काम करने की प्रेरणा भी मिलेगी जो आपके भविष्य को सुखद बनाएंगे। बिजनेस, नौकरी में तरक्की होगी। नए कार्य प्रारंभ होंगे। कोई बड़े अनुबंध होंगे। युवाओं को अच्छे अवसर मिलेंगे। विदेशों से नौकरी के ऑफर आएंगे। इंजीनियरिंग और टेक्नोलाजी के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी।

आर्थिक : आपकी आर्थिक स्थिति के लिए साल बेहतर है। पैसों की बचत होगी। खर्च कम और आय ज्यादा होगी। आय के अनेक साधन प्राप्त रहेंगे। भूमि, संपत्ति खरीदने के योग हैं। पुराने निवेश से पैसा आएगा। कर्ज चुकाने में सफल होंगे।

स्वास्थ्य : सेहत ठीक रहेगी, लेकिन डायबिटीज, वेरिकोज वेंस, लिवर संबंधी रोग जिनको चल रहा है, उनकी समस्या बढ़ सकती है। रोगों पर थोड़ा खर्च भी होगा। खानपान का ध्यान रखें। योग प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

परिवार : पारिवारिक जीवन में आपकी बात को महत्व और सराहना मिलेगी। बुजुर्गो से मत भिन्नता हो सकती है। वर्ष के उत्तरा‌र्द्ध में परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रहा मनमुटाव दूर होगा। परिवार में नया सदस्य जुड़ेगा।

उपाय : मूलांक 3 वाले जातक विष्णु सहस्रनाम का नियमित पाठ करें। लाभ होगा।

नोट: मूलांक 4 वालों के बारे में जानने के लिए गुरुवार का इंतजार कीजिए

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+