Mercury: 19 दिन अस्त रहने के बाद 31 मई को उदय होगा बुध, जानिए क्या मिलेगा फल

नई दिल्ली, 26 मई। बुध 13 मई को पश्चिम दिशा में अस्त हुआ था और अब 19 दिन बार 31 मई को पूर्व दिशा में उदय हो रहा है। बुध का सर्वाधिक प्रभाव मनुष्य के सोचने-समझने की शक्ति पर पड़ता है। बुध के वक्री होने और अस्त होने की स्थिति में मनुष्य के द्वारा लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। वह जल्दबाजी में बिना सोचे-समझे ऐसे निर्णय ले बैठता है जिसके कारण उसे स्वयं बाद में पछताना पड़ता है।

Mercury: 19 दिन अस्त रहने के बाद 31 मई को उदय होगा बुध

बुध 31 मई 2022 को प्रात: 8.41 बजे पूर्व दिशा में उदय हो जाएंगे। बुध के उदय होने से समस्त राशि के जातकों को बुध का सकारात्मक प्रभाव मिलने लगेगा। इसके फलस्वरूप निर्णय सही दिशा में होंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपेक्षित प्रगति होते दिखेगी। बौद्धिक कार्य निर्बाध गति से होंगे। साथ ही धन का आगमन भी बढ़ने लगेगा।

राशियों पर प्रभाव

  • मेष : धन स्थान में बुध का उदय होना आर्थिक समस्याओं से मुक्ति दिलाएगा। धन संबंधी निर्णय सही होंगे।
  • वृषभ : लाभ प्राप्त होगा। अपनी बौद्धिक क्षमताओं का भरपूर उपयोग करेंगे। शारीरिक शक्ति में वृद्धि होगी।
  • मिथुन : धनागम होगा। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। कोर्ट-कचहरी में जीत मिलेगी।
  • कर्क : आय के साधन प्राप्त होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। संयम और धैर्य का शुभ परिणाम प्राप्त होगा।
  • सिंह : नए कार्य व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। बौद्धिक कार्यो में लाभ। संपत्ति संबंधी बड़े निर्णय लेंगे। लाभ होगा।
  • कन्या : भाग्य को बल मिलेगा। स्वयं के कार्यो को आगे बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। दांपत्य में मधुरता आएगी।
  • तुला : शारीरिक कष्ट आ सकता है। निर्णय सही साबित होंगे। मित्रों, सहयोगियों को साथ लेकर चलना होगा।
  • वृश्चिक : दांपत्य और निजी संबंधों में मजबूती आएगी। अवसरों का समुचित लाभ मिलेगा। कष्ट कम होंगे।
  • धनु : रोग और शत्रु शांत होंगे। अपने बौद्धिक पराक्रम के दम पर सभी पर जीत प्राप्त करने में सफल होंगे।
  • मकर : शिक्षा और प्रेम के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने के योग बनेंगे। कष्टों में कमी आएगी। विदेश यात्रा के योग।
  • कुंभ : धन लाभ प्राप्त होगा। मातृ पक्ष की ओर से विशेष लाभ। संकट से रक्षा होगी। सही समय पर सही निर्णय लेंगे।
  • मीन : बल, पराक्रम में वृद्धि होगी, संबंध मजबूत बनेंगे। आर्थिक लाभ होगा। बौद्धिक कार्यो में विजयी बनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+