Mauni Amavasya 2022: जानिए मौनी अमावस्या का राशियों पर प्रभाव और स्नान-दान का शुभ-मुहूर्त
नई दिल्ली, 01 फरवरी। माघ कृष्ण अमावस्या को मौनी अमावस्या के रूप में मनाते हैं, इस दिन माघ का दूसरा शाही स्नान होता है, इस दिन मौन रहकर स्नान किया जाता है, ये सभी अमावस्याओं में बहुत शुभ होती है। वैसे अमावस्या का प्रारंभ सोमवार दोपहर बाद से ही हो गया था। अमावस्या की समाप्ति आज सुबह 11 बजकर 16 मिनट पर है इसलिए जो लोग दान-पुण्य करना चाहते हैं, वो इस दौरान कर सकते हैं। भक्तों को आज के दिन स्नान करते वक्त मन में " ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: " और "ॐ नम: शिवाय " मंत्र का जाप करना चाहिए।

- अमावस्या आरंभ: 31 जनवरी 2022, सोमवार को दोपहर 2:20 बजे से
- अमावस्या की समाप्त: 1 फरवरी 2022, मंगलवार को सुबह 11 बजकर 16 मिनट पर
जानिए अमावस्या का राशियों पर असर
- मेष : अमावस्या शुभ है। कुछ नया करने का विचार है तो अवश्य करें भाग्य साथ देगा।नौकरी-कारोबार सामान्य चलता रहेगा।
- वृषभ : अमावस्या पर शुभ संकल्प साकार होंगे। धार्मिक आध्यात्मिक प्रियजन से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
- मिथुन : अमावस्या पर परिवार और मित्रों का पूरा सपोर्ट रहेगा। मांगलिक धार्मिक कार्य संपन्न होगा।
- कर्क : अमावस्या पर मानसिक उलझनों से मुक्ति मिलेगी। लाभ का समय है।
- सिंह : अमावस्या पर आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। नई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ करने के योग हैं।
- कन्या : अमावस्या पर यात्राएं करनी पड़ेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लाभ योग है।
- तुला : अमावस्या पर आजीविका की समस्या दूर होगी। युवाओं को बड़ा जॉब ऑफर मिल सकता है। पैसों की आवक होगी।
- वृश्चिक : अमावस्या पर धैर्य और संयम का फलमिलने वाला है। खुशियां आएंगी। नौकरी में तरक्की के योग।
- धनु : अमावस्या पर पर्यटन मनोरंजन की योजना बनेगी। मौके का लाभ उठाएं।
- मकर : अमावस्या पर आपके सारे शुभ संकल्प साकार होंगे। नौकरी में तरक्की, बिजनेस में लाभ रहेगा।
- कुंभ :अमावस्या पर सार्वजनिक सम्मान मिल सकता है। पैसों की आवक भरपूर रहेगी।
- मीन : अमावस्या पर सारे कार्य बिना रूकावट संपन्न होंगे। पैसों के निवेश से लाभ अर्जित करेंगे। मनोरंजक यात्राएं हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications