Mangal Uday 2024: मंगल के उदय होते ही खुलेगी किस्मत, इन राशियों पर होगी धनवर्षा
Mangal Uday 2024: मंगल साहस, पराक्रम, बल, ओज, शरीर में रक्त और भूमि, भवन, अचल संपत्ति, धन का कारक ग्रह होता है। कुंडली में मंगल अस्त न हो और शुभ स्थिति में हो तो जातक साहसी होता है और उसके पास अटूट संपत्ति होती है।

वर्तमान में मंगल अस्त चल रहा था जो 17 जनवरी 2024 को प्रात: 7 बजकर 27 मिनट पर उदय हो गया है। मंगल के उदय होते ही कुछ राशियों की किस्मत खुलने वाली है। धन-संपत्ति का अभाव दूर हो जाएगा।
आइए जानते हैं किस राशि पर मंगल के उदय होने का क्या असर रहेगा-
- मेष : मेष राशि के लिए मंगल नवम भाव में उदित हो रहा है। यह आपके लिए भाग्योदयकारी रहेगा। अब तक जो काम अटके हुए थे, शारीरिक रोग परेशान कर रहे थे, कष्ट-चोट आदि हो रहे थे वे सब दूर हो जाएंगे। धन संपत्ति की प्राप्ति होने वाली है।
- वृषभ : अष्टम भाव में मंगल का उदित होना रोगों से मुक्ति दिलाएगा। धन आने के मार्ग खुलेंगे किंतु आपके क्रोध में वृद्धि होने से कुछ काम आप खुद बिगाड़ भी लेंगे। आर्थिक प्रगति होगी और आप भूमि, संपत्ति खरीदने की योग्यता हासिल कर लेंगे।
- मिथुन : आपके लिए सप्तम भाव में मंगल का उदित होना पारिवारिक और दांपत्य जीवन के लिए सुखद रहने वाला है। कष्ट कम होंगे। साझेदारी के काम में लाभ होगा। शारीरिक कष्ट कम होंगे और धन संपत्ति सुख की प्राप्ति होगी। कर्ज मुक्ति होने वाली है।
- कर्क : आपके लिए छठे भाव में मंगल उदित होगा। इससे आप पर सकारात्मक प्रभाव होगा। शारीरिक कष्टों में कमी आएगी। रक्त संबंधी रोग दूर होंगे। धन आने से कर्ज मुक्ति होने वाली है। अचल संपत्ति में निवेश करना लाभदायक रहेगा।
- सिंह : पंचम में मंगल का उदय होना आपको विशेष उपलब्धियां प्रदान करने वाला है। आपके कष्टों में कमी आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को विशेष सफलता मिलने वाली है। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी। पारिवारिक विवाद दूर होंगे।
- कन्या : आपके लिए मंगल का उदित होना अत्यंत लाभदायक रहने वाला है। भौतिक सुख, धन संपदा प्राप्त होगी। साहस और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। रोग कम होंगे। कर्ज मुक्ति के लिए आवश्यक धन की व्यवस्था हो जाएगी।
- तुला : आपके कष्टों में कमी आएगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहनों और परिवार से चल रहा मतभेद दूर होगा और पारिवारिक सामंजस्य बनेगा। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। रक्त संबंधी जो रोग परेशान कर रहे थे वे कम हो जाएंगे।
- वृश्चिक : धन लाभ, संपत्ति सुख, कृषि व्यवसाय से लाभ आदि की स्थिति बनने वाली है। पैसा आने का मार्ग सुगम होने वाला है। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और जिससे जैसा चाहेंगे वैसा काम करवाने में सफल हो जाएंगे।
- धनु : मंगल के उदित होने से सबसे ज्यादा राहत आप रोगों में करेंगे। आर्थिक संकट कम होगा, कर्ज मुक्ति की ओर अग्रसर होंगे। संपत्ति का विवाद आपके पक्ष में सुलझेगा और आप नई संपत्ति की खरीदी कर सकेंगे। दांपत्य में गर्माहट आएगी।
- मकर : द्वादश भाव में मंगल के उदय होने से अनावश्यक खर्च में कमी आएगी। लंबे समय से अटका हुआ काम बन जाएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। धन आएगा, संपत्ति की खरीदी-बिक्री से लाभ कमाएंगे।
- कुंभ : आपके लिए मंगल का उदय होना उन्नतिदायक रहने वाला है। प्रत्येक क्षेत्र में आप उन्नति करेंगे। कष्ट कम होंगे और आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलने वाला है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। यात्राओं के योग बनने वाले हैं।
- मीन : दशम में मंगल के उदित होने से कामकाज और आजीविका के साधनों में लाभ होने वाला है। आय के नए साधन मिलने वाले हैं। धन का आगमन होगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कर्ज मुक्ति की ओर अग्रसर होने वाले हैं।
- विशेष : जिन लोगों की जन्म कुंडली में मंगल खराब अवस्था में है उन्हें कष्ट बढ़ भी सकता है किंतु जिनकी कुंडली में मंगल ठीक स्थिति में है उन्हें इसका अधिक लाभ मिलेगा। मंगल की शांति के लिए हनुमानजी का पूजन नित्य करें।
More From
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications