Mangal ka gochar: मंगल की बदली चाल, इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, जमकर होगी धनवर्षा
Mangal ka gochar: धन, संपत्ति, भूमि संबंधी कार्य, पुलिस, सेना, शौर्यपूर्ण कार्य, पराक्रम, बल आदि का प्रतिनिधि ग्रह मंगल 15 मार्च 2024 शुक्रवार को सायं 6 बजकर 9 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहा है। मंगल 23 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा।

शनि और मंगल सामान्य व्यवहार करते हैं इसलिए कुंभ में मंगल का आना सभी राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहने वाला है। सभी को मिलेजुले फल प्राप्त होंगे। भूमि, संपत्ति के कार्यों का निपटारा होगा और काम सुगमतापूर्वक पूरे होंगे।
आइए जानते हैं राशियों पर असर-
- मेष : एकादश में मंगल के रहने से धन संबंधी कार्यों की बाधा दूर होगी। शारीरिक कमजोरी दूर होगी। पैसा आएगा। प्रेम मिलेगा।
- वृषभ : दशम मंगल नई नौकरी की संभावना बना रहा है। नए बिजनेस मिलेंगे। आय प्राप्त होगी। पराक्रम से काम पूरे कर पाएंगे।
- मिथुन : भाग्य प्रबल होगा। भूमि, भवन, संपत्ति सुख मिलेगा। पैसा आएगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अटके काम पूरे हो जाएंगे।
- कर्क : अष्टम मंगल थोड़ा गड़बड़ करेगा। स्वास्थ्य खराब होगा। खर्च होगा। विवादों में घिर सकते हैं। मानसिक अशांति रहेगी।
- सिंह : साझेदारी के काम पूरे होंगे। पैसा आएगा, कर्ज मुक्ति होगी। नए काम प्रारंभ करेंगे। प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- कन्या : कर्ज मुक्ति होगी। संपत्ति खरीदी कर सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य का टकराव दूर होगा। सेहत में सुधार आएगा।
- तुला : प्रेम संबंध में गर्माहट आएगी। किसी का साथ आपको अच्छा लगेगा। कार्य तेजी से होंगे। नौकरी में उन्नति होगी। सेहत बिगड़ेगी।
- वृश्चिक : भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। रोग दूर होंगे। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। सतर्क रहें।
- धनु : भाई-बहनों का साथ मिलेगा। बल-पराक्रम मजबूत होगा। पैसा आएगा किंतु खर्च भी तेजी से होगा। स्वास्थ्य कमजोर होगा।
- मकर : अपनी वाणी और स्वभाव में संयम रखें। अनावश्यक क्रोध न करें वरना स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन हानि हो सकती है।
- कुंभ : काम तेजी से होंगे। स्वास्थ्य ठीक होगा। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में हल होंगे। पैसा आएगा और खर्च भी होगा।
- मीन : द्वादश का मंगल आपका प्रभाव बढ़ाएगा। लोग आकर्षित होंगे। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। नए कामकाज प्राप्त होंगे।












Click it and Unblock the Notifications