Makar Sankranti 2021: सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का राशियों पर प्रभाव

Makar Sankranti Effects On All Zodiac Signs: ग्रहों के राजा और समस्त ब्रह्मांड को प्रकाशवान करने वाले भगवान भुवन भास्कर 14 जनवरी को प्रात: 8.19 बजे मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य 12 फरवरी को रात्रि में 9.11 बजे तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य के मकर में प्रवेश करने के साथ ही समस्त राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं किस राशि पर क्या प्रभाव रहेगा।

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का राशियों पर प्रभाव
  • मेष : इस राशि में सूर्य उच्च के होते हैं इसलिए लाभ की स्थिति बन रही है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन आने के संकेत हैं। अनुभवी और बुजुर्गो का सहयोग प्राप्त रहेगा।
  • वृषभ : भाग्योदय की संभावना बनेगी। आकस्मिक रूप से धन लाभ होगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। संपत्ति खरीदने के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
  • मिथुन : मिश्रित फलदायी रहेगा। पारिवारिक जरूरतों पर धन खर्च होगा। अष्टम में सूर्य के आने से रोगों में राहत मिलेगी। सुख और संयम में वृद्धि होगी। यात्राओं के योग हैं।
  • कर्क : दांपत्य जीवन प्रभावित होगा। साझेदारी में व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिलाओं को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक मजबूती आएगी। रोग दूर होंगे।
  • सिंह : आय के अनेक साधन प्राप्त होंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। हृदय संबंधी कोई कष्ट आ सकता है। आर्थिक-पारिवारिक स्थित सुखद रहेगी।
  • कन्या : कार्य व्यवसाय में तरक्की की संभावना बनेगी। यात्राओं से धन अर्जित करेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नेत्र और हड्डी से जुड़ा कोई रोग आ सकता है।
  • तुला : सुख प्राप्त होगा। कार्यो में तरक्की होगी, लेकिन अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वरना किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव न लें।
  • वृश्चिक : भाई बंधुओं से सुख प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति मिलेगी। स्वयं की भूमि, भवन खरीदने के योग हैं। स्वास्थ्य सुख प्राप्त रहेगा। आय के साधन मिलेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
  • धनु : सूर्य का मकर में गोचर आपके लिए सुख-समृद्धिदायक रहेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता का वातारवरण रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहे
  • मकर : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अहंकार की भावना का त्याग करें। सबको साथ लेकर चलें। नेत्र रोग परेशान कर सकते हैं। आर्थिक मजबूती आएगी। पिता का सहयोग मिलेगा।
  • कुंभ : खर्च में वृद्धि के संकेत हैं दायीं आंख में चोट लग सकती है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें। स्वविवेक का प्रयोग करना होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • मीन : आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संपत्ति की प्राप्ति होगी। मानसिक सुख प्राप्त रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

विशेष : इस बार मकर संक्रांति के दिन पंचग्रही योग बन रहा है। सूर्य, चंद्र, बुध, गुरु और शनि एक ही राशि मकर में रहेंगे। इसलिए समस्त राशि वाले जातक बुरे प्रभाव में कमी और शुभ प्रभाव में वृद्धि के लिए नवग्रह स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। नवग्रह के मंत्रों का जाप परेशानियों से रक्षा करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+