होठों से भी होती है आपकी पहचान जानिए कैसे?
जिस महिला के होठ के उपर काला तिल हो वह बहुत कामुक होती है। उसका मन भोग-विलास के प्रति विशेष आकर्षित रहता है।
लखनऊ। ऐसा शायद ही कोई हो जिसे भविष्य जानने की जिज्ञासा न हो। वैसे तो सभी का भविष्य समय के गर्भ में छिपा होता है, किन्तु हमारे शास्त्रों में अनेक ऐसी विधाये है, जिसके जरिये भविष्य को जाना जा सकता है। उन्हीं विधाओं में से एक है सामुद्रिक शास्त्र में जिसमें लक्षणों के आधार पर भविष्य फल कथन का उल्लेख मिलता है। महिलाओं का हर अंग अपने-आप में एक खास महत्व रखता है।

आज हम आपको स्त्रियों के होठों के बारे में बताते है...
- जिस स्त्री के होंठ काले रहते हो, वह स्त्री बुद्धिमान, पढ़ने में तेज, अधिक वार्तालाप करने वाली, तेज तर्रार व अपने पति की सेवा करने वाली होती है। ऐसी स्त्रियों की तार्किक क्षमता काफी बलवती होती है।
- जिस स्त्री के होठ मोटे हो, वह स्त्री झागड़ालू प्रवृति की होती है तथा इनके स्वभाव में हमेशा तीखापन बना रहता है। ये अपने तुनकमिजाज के कारण सबसे घुलमिल नहीं पाती है जिसके कारण कभी-कभी तनाव ग्रस्त भी हो जाती है।
- यदि किसी सत्री के होठ एकदम सुर्ख लाल रंग के हो, वह सुन्दर एंव बुद्धिमान पुत्रो को जन्म देने वाली होती है। ऐसी स्त्रियॉ ग्रह कार्यो में काफी दक्ष मानी जाती है। यदि ये अधिक शिक्षा ग्रहण कर लें तो इनमें अहंकार की भावना भी बलवती हो जाती है।
- जिस स्त्री के होठ पर हल्के महीन बाल हों, वह ऐसी स्त्रियॉ विश्वासघात करने वाली होती है। ये दूसरों से अपना कार्य करवाने में माहिर होती है। ये काफी जिददी स्वभाव की भी होती है।
- जिस स्त्री के होठ के नीचे हल्के महीन बाल हो, वह स्त्री अपने सास, श्वसुर की सेवा करने वाली तथा अपने पति प्रसन्न करने वाली होती है। ये कलात्मक कार्यो में काफी निपुण मानी जाती है। पहाड़ो की यात्रा करना इनका विशेष शौक होता है।
- यदि किसी स्त्री के होठ बहुत पतले एंव हल्के लाल रंग हो, वह स्त्रियॉ बहुत महत्वॉकांक्षी होती है। ये अपने कैरियर के प्रति काफी सजग एंव सकारात्मक रहती है। पति के प्रति काफी लगाव एंव सहानुभूति रखने वाली होती है।
- जिस महिला के होठ के उपर काला तिल हो वह बहुत कामुक होती है। उसका मन भोग-विलास के प्रति विशेष आकर्षित रहता है। भौतिक वस्तुओं के बगैर उसको जीवन जीने में आनन्द नहीं आता है।
- ऐसी स्त्रियॉ जिनका निचला होठ मोटा हो और उपर का होठ पतला हो, वह स्त्रियॉ मन की चंचल होती है। सारे ऐशो आराम प्राप्त करती है, पर इन पर पूर्णरूप से विश्वास नहीं किया जा सकता है। ये अपना स्वार्थ साधने के लिए किसी के भी साथ छल कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications