साल का आखिरी सूर्य ग्रहण खत्म, दुनिया के कई देशों में दिखा
नई दिल्ली, 04 दिसंबर: साल 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है। वैसे तो ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और ना ही प्रभावी होगा लेकिन आप लोग ग्रहण का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। सूर्य ग्रहण का लाइव टेलिकास्ट Virtual Telescop, Timeanddate, CosmoSapiens पर हो रहा है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण प्रात: 10.59 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3.07 बजे तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 8 मिनट रहेगी। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।।

LIVE Feed
कब होता है सूर्य ग्रहण ?
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। हालांकि सूर्य चंद्रमा से लगभग 400 गुना बड़ा होता है लेकिन यह 400 गुना अधिक दूर से भी है। जैसे ही सूर्य और चंद्रमा डिस्क आकार में समान दिखते हैं और बाद वाले सूर्य को ढक लेते हैं जिससे ग्रहण होता है।
कितने बजे और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण
-अंटार्कटिका के एम्परर पॉइंट पर सूर्य ग्रहण 3:42 am से 5:28am तक दिखाई दे सकता है।
-अंटार्कटिका पामर स्टेशन से सूर्य ग्रहण 3:34 am से 5:12am तक दिखाई दे सकता है।
-दक्षिण अफ्रीका केप टाउन से सूर्य ग्रहण 7:42 am से 8:58 am तक दिखाई दे सकता है।












Click it and Unblock the Notifications