Ketu Gochar: केतु का सिंह राशि में प्रवेश, इन तीन राशियों का चमकेगा भाग्य, चेक करें कहीं आपकी राशि तो नहीं?
Ketu Gochar:केतु आज सायं 5 बजकर 21 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर गया है डेढ़ साल 5 दिसंबर 2026 तक इसी राशि में गोचर करेगा। इस दौरान यह विभिन्न राशियों पर अपना असर दिखाएगा। सूर्य की राशि में होने के कारण यह संकेत है कि लोगों को संयमित जीवन जीना होगा, वरना उनकी प्रतिष्ठा को चोट पहुंच सकती है। केतु का ये गोचर सिंह, तुला और धनु राशि के लिए काफी अच्छा और शुभ है।

आइए विस्तार से जानते हैं सभी राशियों पर केतु के गोचर का असर
- मेष : आपके लिए केतु का गोचर पंचम स्थान में होने वाला है। यह आपके रिश्तों को प्रभावित करेगा। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो उसमें नुकसान पहुंच सकता है। संतान को पीड़ा हो सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने में रुकावट आएगी।
- वृषभ : आपके लिए केतु का गोचर चतुर्थ स्थान में होगा। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। तीर्थ यात्रा के योग। जो सुख अब तक नहीं मिले वे मिल सकते हैं। माता की ओर से सुख संपत्ति मिलने वाली है। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।
आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, संयमित जीवन जिएंगे
- मिथुन : यह गोचर आपके तीसरे स्थान में होगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। संयमित जीवन जिएंगे। भाग्य मजबूत होगा, रिश्ते सुधरेंगे। शत्रु नाश होगा। मित्रों की ओर से सहयोग मिलने वाला है। शारीरिक अस्वस्थता दूर होगी। शक्तिवान बनेंगे।
- कर्क : केतु आपके दूसरे स्थान में भ्रमण करेगा। धन वाणी का भाव होने के कारण आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। बाएं नेत्र में पीड़ा हो सकती है। यदि आप प्रवचनकार या प्रेरक वक्ता हैं तो आपको सफलता, मान-सम्मान मिलने वाला है।
मान-सम्मान में वृद्धि, धन लाभ होगा (Ketu Gochar)
- सिंह : आपके लग्न स्थान में केतु आएगा। यह आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। धन लाभ होगा। पारिवारिक यात्राएं होंगी। धार्मिक पर्यटन करेंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। किसी विशेष मित्र या प्रियजन से मुलाकात होने से मन प्रसन्न होगा।
- कन्या : केतु आपके द्वादश स्थान में रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य सोच-समझकर करना होगा। किसी भी विवाद से दूर रहें अन्यथा कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते है। दाएं नेत्र में पीड़ा हो सकती है। स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे।
- तुला : केतु लाभ भाव में आकर बड़े धनलाभ देने वाला है। शेयर कारोबार से जुड़े हैं तो बड़े लाभ होंगे। बदलाव का समय है। नए कार्य प्रारंभ करें, सफलता मिलेगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। सेहत सुधरेगी।
- वृश्चिक : केतु दशम कार्यभाव में आकर नौकरी, व्यापार में बदलाव करेगा। कुछ मामलों में परेशानी आ सकती है बाकी सब आपके पक्ष में रहेगा। जिनके पास अब तक कोई काम नहीं है, उन्हें काम काज मिल जाएगा। अनेक माध्यमों से पैसा आएगा।
पुत्र सुख, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी (Ketu Gochar)
- धनु : केतु नवम भाव में आएगा। यह भाग्य को मजबूत बनाने का काम करेगा। प्रत्येक क्षेत्र में लाभ होगा। पारिवारिक, सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पद और पैसा मिलने वाला है। पुत्र सुख, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
- मकर : केतु अष्टम भाव में आकर परेशानी खड़ी कर सकता है। अचानक बड़ी धनहानि हो सकती है। शारीरिक पीड़ा परेशान करेगी। लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती है। मन में अशांति रहेगी।
- कुंभ : केतु आपके सप्तम भाव में रहेगा। यहां बैठकर यह सीधे लग्न में बैठे राहु को देखेगा। यह राजयोग बनाएगा और अतुलनीय सफलता देने वाला है। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। पति-पत्नी के संबंधों में सुधार आएगा। धन लाभ होगा।
- मीन : केतु छठे भाव में बैठकर शारीरिक कष्ट देगा। बीमारियों पर पैसा खर्च होगा। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। मानसिक रूप से थोड़ा विचलित रहेंगे। परिवार में मतभेद होंगे। हालांकि नए प्रेम संबंध बन सकते हैं।
More From
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications