गुरु हुए उदय, शुभ प्रभाव में आएंगी राशियां, मिलेगा सुख-सम्मान
नई दिल्ली, 23 मार्च। बृहस्पति आज पूर्व दिशा में प्रात: 6.41 बजे उदय हो गए हैं। बृहस्पति 23 फरवरी को पश्चिम दिशा में अस्त हुए थे। बृहस्पति के अस्तकाल में विवाह, सगाई, मुंडन, गृहप्रवेश सहित अनेक शुभ कार्यो पर प्रतिबंध लग जाता है। लेकिन अभी बृहस्पति के उदय होने के बाद भी शुभ कार्य प्रारंभ नहीं हो सकेंगे क्योंकि मीन मलमास चल रहा है। हां, इतना अवश्य है किबृहस्पति के उदय होने से समस्त राशि वाले जातक शुभ प्रभाव में आ जाएंगे और उन्हें सुख-सम्मान प्राप्त होगा।

बृहस्पति ज्ञान के अधिपति ग्रह हैं इसलिए मनुष्यों के विवेक, बुद्धि, ज्ञान में वृद्धि होगी और वे उचित समय पर उचित निर्णय लेने में सक्षम हो पाएंगे। बृहस्पति वर्तमान में कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं।
आइए जानते हैं बृहस्पति के उदय होने का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है-
- मेष : आय के साधनों और सुख-सम्मान में वृद्धि होगी। खर्च में कमी आएगी और परिवार का सहयोग मिलने लगेगा।
- वृषभ : आजीविका के साधन प्राप्त होंगे। कार्यो में उन्नति होगी। पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्य सरलता से होंगे।
- मिथुन : भाग्य का साथ मिलेगा। अटके कार्यो को गति मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। सम्मान होगा।
- कर्क : अष्टम भाव में बृहस्पति का उदय होना संकटों से रक्षा करेगा। विवेक में वृद्धि होने से सही निर्णय कर पाएंगे।
- सिंह : जीवनसाथी से अच्छा तालमेल बनेगा। साथ मिलेगा। प्रेम बढ़ेगा। साझी संपत्ति प्राप्त हो सकती है।
- कन्या : रोग और शत्रुओं में कमी आएगी। आर्थिक संकट दूर होगा। सुख और सम्मान प्राप्त होगा। साहस में वृद्धि होगी।
- तुला : शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी। संतान सुख प्राप्त होगा। संकट दूर होगा। मित्रों से प्रेम बढ़ेगा। धन आएगा।
- वृश्चिक : भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्य गति पकड़ेंगे। आर्थिक संकट दूर होगा। संतान के प्रति निश्चिंतता प्राप्त होगी।
- धनु : अवसरों का भरपूर लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। साहस-पराक्रम प्राप्त होगा।
- मकर : वाणी का लाभ प्राप्त होगा। लोगों से संबंध मधुर बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सम्मान में वृद्धि होगी।
- कुंभ : शारीरिक रोग दूर होंगे। निर्णय क्षमता बढ़ेगी। माता-पिता के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- मीन : खर्च में कमी आएगी। सुख प्राप्त होगा। सर्वत्र विजय होगी। आर्थिक कमी अनुभव नहीं होगी। बल में वृद्धि होगी।












Click it and Unblock the Notifications