Holi 2018: होली पर कीजिए कुछ विशेष उपाय, जिंदगी हो जाएगी रंगीन
नई दिल्ली। रंगों का त्यौहार जिसमें न जाति का भेद होता है और न धर्म का। एक वर्ष में हुई तीखी-मीठी नोंक-झोंक को दूर करने के लिए सभी आपस में गले मिलकर गिले-शिकवे दूर करते है। भारती नव वर्ष की शुरूआत चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से होती है, इसलिए नव वर्ष की बेला पर खुशियों के रंगों से एक-दूसरे को भिगोकर व गुलाल लगाकर आने वाले वर्ष की शुभकामनायें देनी की परम्परा प्रचलित है। कुछ ऐसे उपाय जो आपके जीवन में चार-चांद लगा देंगे।

आपके पति यदि किसी के चुंगल में फंस गये है तो
- आपके पति यदि किसी के चुंगल में फंस गये है तो होली की सात बार परिक्रमा करके उसकी राख को एक लाल कपड़े में लपेट कर अपने बिस्तर के सिरहाने रख लें। ऐसा करने से शीध्र ही आपके पति उस चंगुल से आजाद हो जायेंगे।
- होली दहन के अगले दिल आप सर्वप्रथम अपने इष्ट को गुलाल आर्पित कर अपने निवास के ईशान कोण पर पूजन कर गुलाल आर्पित करने से आपके घर के वास्तुदोष का शमन होगा।
- यदि किसी व्यक्ति पर किसी प्रकार के भय का साया है तो होली पर एक नारियल, एक जोड़ा लौंग, थोड़े से काले तिल व पीली सरसों को पीड़ित के उपर से 21 बार उतार कर होली की अग्नि में डाल दें।
- होली के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाने से रूके हुये काम बन जाते है तथा घर से दरिद्रता चली जाती है।
- एकाक्षी नारियल का पूजन करके उसे लाल कपड़े में लपेट कर व्यवसाय स्थान पर रखने से दिनो-दिन प्रगति होगी।
- होली के दिन घर के मुख्यद्वार गुलाल चढ़ायें एंव दीपक जलायें और दीपक बुझ जाने पर उसे होली की अग्नि में डाल दें। इस उपाय को करने से आपके परिवार में आने वाली बाधाॅओं का शमन होगा।
- होली के दिन ऐसे व्यक्ति से कोई वस्तु न लें जिससे आप द्वेश रखते हों।
- किसी को अपना पहना हुआ वस्त्र या रूमाल कदापि न दें अन्यथा आपकी प्रगति रूक सकती है।
- आज के दिन कामदेव का पूजन करने से घर में बरक्कत बनी रहती है।
- होलिका दहन की राख को थोड़ा-2 घर के चारों कोनों पर लाल कपड़े में बांधकर दबाने से वास्तु दोष का शमन होता है।

किसी व्यक्ति पर किसी प्रकार के भय का साया है तो

बाधाओं का शमन होगा













Click it and Unblock the Notifications