Navratri 2019: जानिए लव-लाइफ पर क्या होगा असर?

नई दिल्ली। नवग्रहों का विभिन्न राशियों में गोचर और उनकी वक्री-मार्गी गति प्रत्येक राशि से जुड़े जातकों को प्रभावित करती है। वर्ष के कुछ विशेष दिन ऐसे होते हैं जिनमें यदि कोई ग्रह अपनी स्थिति बदलता है तो उसका व्यापक प्रभाव होता है। शारदीय नवरात्रि में दो ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। 29 सितंबर को बुध शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेगा, वहीं 3 अक्टूबर को शुक्र अपनी स्वयं की राशि तुला में आ रहा है। तुला राशि में बुध और शुक्र का एक साथ आना लव लाइफ, दांपत्य जीवन को मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित करेगा।

आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों पर इसका क्या असर होगा....

लव लाइफ

लव लाइफ

  • मेष: लव लाइफ और निजी जीवन के लिहाज से मेष राशि वालों के लिए समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता। इनके प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। दांपत्य जीवन में मतभेद उभरने वाले हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण लव लाइफ डिस्टर्ब होगी।
  • वृषभ: इस राशि वालों की लव लाइफ शानदार होने वाली है। पार्टनर के साथ रिलेशनशिप मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। जिनके जीवन में अब तक प्रेम नहीं है, उन्हें जल्द ही कोई साथी मिलेगा-मिलेगी।
  • मिथुन: प्रेमी-प्रेमिका अच्छा वक्त साथ बिताएंगे। रिश्तों को मजबूत करने के लिए उपहारों का आदान-प्रदान होगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। विवाहितों को विवाहेत्तर संबंधों से बचकर रहना होगा, वरना रिश्तों में खटास आ जाएगी।
  • कर्क: अपने पार्टनर से आपको मानसिक और भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें जोर-जबर्दस्ती से कोई काम ना करें। अपनी मर्जी साथी पर ना थोपें। रिश्तों में पारदर्शिता रखना जरूरी होगा। बेहतर होगा अपने साथी के साथ कैंडल लाइट डिनर पर जाएं।
रिश्तों में आएगी मिठास

रिश्तों में आएगी मिठास

  • सिंह: पार्टनर को लेकर कोई भी फैसला दिल से लें, दिमाग से नहीं। रिश्तों में दिमाग लगाएंगे तो दूरी बढ़ने में देर नहीं लगेगी। पार्टनर के साथ एक सुखद यात्रा पर जाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ाने के लिए तोहफे सबसे अच्छा ऑप्शन हैं।
  • कन्या: इस राशि की महिलाओं-युवतियों को बड़ा उपहार मिलेगा। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा, अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी। जो युवक-युवतियां लंबे समय से प्रेम संबंधों में हैं, वे विवाह बंधन में बंध जाएंगे। प्रेम में वृद्धि होगी।
  • तुला: शुक्र का गोचर इस राशि में हो रहा है, इसलिए इनकी लव लाइफ में रोमांस का जबर्दस्त तड़का लगने वाला है। लेकिन ध्यान रखें अपने पार्टनर पर यौन संबंधों के लिए दबाव ना डालें वरना मुसीबत में पड़ जाएंगे। भावनाओं को नियंत्रित रखें।
  • वृश्चिक: प्रेम संबंधों में विच्छेद का संकेत मिल रहा है, इसलिए अपने पार्टनर के साथ किसी प्रकार की बहस से बचें। आपके रिश्तों के बीच किसी तीसरे के आने के कारण तनाव बढ़ेगा। आप पर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है।
ज्यादा भावुक होने की आवश्यकता नहीं ...

ज्यादा भावुक होने की आवश्यकता नहीं ...

  • धनु: धनु राशि के जातक अपने प्रेम को सात्विकता के साथ आगे बढ़ाएंगे। अपने पार्टनर की भावनाओं को समझेंगे और उसके अनुरूप व्यवहार करेंगे तो प्रेम में शीर्ष छुएंगे। प्रेम को विवाह में बदलने का वक्त आ गया है। संतान की प्राप्ति होगी।
  • मकर: मकर राशि के जातकों के जीवन में एक साथ अनेक प्रेम संबंधों का प्रस्ताव आएगा, लेकिन सावधान रहें, इससे आपको मानसिक तनाव महसूस होगा। इसलिए बेहतर होगा किसी एक कमिटेड रिश्ते के साथ रहें। विवाहितों का जीवन सुखद रहेगा।
  • कुंभ: इस राशि के जातक अपने क्रोधी स्वभाव के कारण रिश्तों से हाथ धो बैठेंगे। अपने पार्टनर की समस्याओं को समझना होगा, उनका साथ देना होगा। हर वक्त अपनी-अपनी चलाते रहने से आप प्रेम संबंध खो बैठेंगे।
  • मीन: मीन राशि के जातक अपने जीवनसाथी या प्रेमी-प्रेमिका के साथ रोमांटिक यात्रा पर जाएंगे। उपहारों का एक्सचेंज करेंगे। यौन संबंधों में मजबूती आएगी। नए साथी मिलेंगे। रिश्तों में यदि कोई तनाव आए तो ज्यादा भावुक होने की आवश्यकता नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+