हरियाली तीज 2017: जानिए पूजा का सही मुहूर्त एवं समय

नई दिल्ली। सुहाग की लंबी उम्र की कामना वाला व्रत 'हरियाली तीज 26 जुलाई' को है, छोटी तीज या कजली तीज के नाम से जाने वाला व्रत अपने साथ कई उमंग और आशाएं लेकर भी आता है और इसी वजह से सुहागिनों को इस पर्व का काफी इंतजार रहता है।

पूजा का सही मुहूर्त एवं समय

Recommended Video

    Hariyali Teej Puja Vidhi | ऐसे करें हरियाली तीज की पूजा | Boldsky

    26 जुलाई दिन बुधवार को तृतीया तिथि सुबह 9 बजकर 57 मिनट से रात 8 बजकर 8 मिनट तक है। इसलिए तीज के विधिविधान इसी समय किए जाएंगे। भविष्यपुराण में उल्लेख किया गया है कि तृतीय के व्रत और पूजन से सुहागन स्त्रियों का सौभाग्य बढ़ता है और कुंवारी कन्याओं के विवाह का योग प्रबल होकर मनोनुकूल वर प्राप्त होता है।

    शिव और पार्वती का पुनर्मिलन

    माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। इस दिन निर्जला उपवास और शिव पार्वती की पूजा का विधान है।

    विधि

    इस दिन लड़कियां और महिलाएं अपने होने वाली पति या पति की लंबी आयु के लिए निरजला ( बिना पानी के) व्रत रखती हैं। व्रत रखकर महिलाएं और लड़कियां पूरे 16 श्रृंगार करके भगवान भोलेनाथ और मात पार्वती की पूजा करती हैं। और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

    भगवान शंकर-पार्वती की बालू की मूर्ति

    इसके लिए भगवान शंकर-पार्वती की बालू से मूर्ति बनाकर पूजा की जाती है और उनकी शादी की जाती है। अगर घर में संभव ना हो तो महिलाएं और लड़कियां मंदिर में जाकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+