मिथुन प्रेम राशिफल 2023 (Gemini Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिए शुभ है साल
अक्टूबर 2023 के बाद का समय प्रेम संबंधों के लिए और भी शुभ है। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। प्रेम और दांपत्य में नई ऊर्जा और रोमांच पैदा होगा।

मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2023 प्रेम और दांपत्य के मामले में औसत साबित होगा। साल के प्रारंभिक चार महीने अर्थात् अप्रैल तक के समय में प्रेम और वैवाहिक जीवन में अनेक प्रकार के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। जरा-जरा सी बातों में अपने पार्टनर के साथ मनमुटाव होगा। ग्रहों की चाल ही कुछ ऐसी रहेगी कि आप चाहकर भी रिश्ते में टकराव को टाल नहीं पाएंगे। हालांकिजितना कम बोलेंगे उतना ठीक रहेगा। विशेषकर जनवरी में अनावश्यक बहस, वाद-विवाद आदि की संभावना है।
प्रेम प्राप्त होने के पूरे-पूरे योग
अप्रैल में बृहस्पति के राशि परिवर्तन करते ही पंचम और सप्तम पर इसकी शुभ दृष्टि होने से संबंधों में सुधार आएगा। आपसी प्रेम बढ़ेगा, दांपत्य में मधुरता आएगी। इस दौरान जिनके पुराने संबंध छूट गए हैं वे भी पुन: लौट आएंगे। आपके पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी। जो लोग प्रेम में हैं वे विवाह कर सकते हैं और जो सिंगल हैं उन्हें प्रेम प्राप्त होने के पूरे-पूरे योग बन रहे हैं। अक्टूबर 2023 के बाद का समय प्रेम संबंधों के लिए और भी शुभ है। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। प्रेम और दांपत्य में नई ऊर्जा और रोमांच पैदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications