Dreams About Wedding: अगर आपको भी आते हैं शादी के ख्वाब तो हो जान लें इसका मतलब
नई दिल्ली। कहते हैं सपनों के बिना जिंदगी, जिंदगी नहीं होती है , हर किसी ख्वाब होता है कि वो एक कामयाब इंसान बने, उसका भी एक घर हो, फैमिली हो लेकिन हर कोई इतना लकी नहीं होता है कि उसके सारे ख्वाब पूरे ही हो जाएं। अक्सर शादी की उम्र होने पर लड़के-लड़कियों को शादी का ख्वाब आता है, आपके बीच में भी बहुत सारे लोग ऐसे होंगे जो कि आपको अक्सर कहते होंगे कि उन्होंने आज सपने में शादी देखी लेकिन किसकी पता नहीं, तो चलिए जानते हैं इस तरह के ख्वाब का मतलब, क्या ये शुभ होता है या फिर ये किसी अशुभ चीज की ओर से इशारा करता है, जानते हैं विस्तार से...।

शादी तय होने वाली है..
- अगर सपने में कोई व्यक्ति खुद को किसी महिला संग किसी पार्टी या मेले में देखे तो इसका मतलब होता है कि उसका शादी तय होने वाली है।
- अगर सपने में इंसान को कोई महिला, नए-नए कपड़े खरीदती दिखे तो इसक मतलब होता है कि उसे उसका जीवनसाथी मिलने वाला है या फिर वो जिससे चाहता है उससे उसकी शादी तय होने वाली है।
- अगर सपने में इंसान किसी को शादी वाले कपड़े वाले में देखे तो इसका मतलब ये हुआ कि शादी की तिथि जल्द ही आने वाली है।
- और अगर इंसान किसी कपल को सपने में देखे तो इसका मतलब ये हुआ कि उसका दाम्पत्य जीवन बेहद सुखी सिद्ध हो सकता है।

दाम्पत्य जीवन बेहद सुखी

धनी पति मिलेगा
यदि किसी कन्या को सपने में गहने तोहफे में मिलें तो उसे एक धनी पति की प्राप्ति होती है, जो उसकी हर इच्छा को पूरा करेगा।

यदि कोई लड़की खुद को सपने में सजते हुए देखे तो
यदि कोई लड़की खुद को सपने में सजते हुए देखे तो इसका मतलब ये हुआ कि उसकी शादी तय होने वाली है या उसके लिए बढ़िया सा रिश्ता आने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications