देवशयनी एकादशी पर अपनी राशि अनुसार करें दान, भरेंगे धन के भंडार
नई दिल्ली। देवशयनी एकादशी वर्ष का वह दिन होता है जब भगवान विष्णु शयनकाल में जाने से पहले भक्तों के सेवा कार्यों का शुभ फल देकर जाते हैं। इस दिन अपनी विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रत्येक सनातनी व्यक्ति को एकादशी का व्रत रखना चाहिए। इसके साथ ही अपनी राशि के अनुसार दान करना चाहिए। आइए जानते हैं किस राशि के जातक को किन चीजों का दान इस दिन करना चाहिए।

शीतल जल का दान करें
- मेष राशि : इस राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के दिन शीतल जल का दान करना चाहिए। गरीबों को अनाज विशेषकर गेहूं का दान करें। इस दिन रोगियों को खिचड़ी और फलों का वितरण करने से बड़ा पुण्य फल प्राप्त होता है। किसी धार्मिक स्थान पर बेलपत्र का पेड़ लगवाएं।
- वृष राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए चावल का दान बताया गया है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को कम से कम सवा पांच किलो चावल दान करना चाहिए। इस दिन आटे से बनी गोलियां मछली को डालें। इत्र और सुगंधित धूपबत्ती किसी भी मंदिर में दान करें। सफेद वस्त्र पुजारियों को दान करें। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।
- मिथुन राशि : अपनी राशि स्वामी बुध के अनुसार इस दिन कुंवारी कन्याओं को हरे रंग के वस्त्र भेंट करें। हरी चूडि़यां, मेहंदी का दान सारी मनोकामनाएं पूरी करता है। आप देवशयनी एकादशी के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें। गरीबों को खड़े हरे मूंग का दान करें।
- कर्क राशि : इस दिन चावल, दूध, दही, मिठाई का दान करना चाहिए। इस दिन किसी पंडित को सफेद धोती-कुर्ता दान करना चाहिए। गाय को घी शकर रखकर रोटी खिलाएं। आपकी धन की समस्या दूर हो जाएगी।

लाल चने या लाल मसूर की दाल का दान करना चाहिए
- सिंह राशि : आपको देवशयनी एकादशी के दिन गेहूं का दान करना चाहिए। यदि सूर्य की पीड़ा है तो तांबे का सूर्य बनवाकर किसी विष्णु मंदिर में लगवाएं। इस दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करना लाभदायक होता है।
- कन्या राशि : गाय को हरा धनिया या पालक खिलाएं। गणेशजी को 1008 दूर्वा दल अर्पित करें। गरीबों को मूंग की दाल से बनी खिचड़ी खिलाएं। इस दिन बहते जल में सवा किलो खड़े मूंग प्रवाहित करने से सारे संकट दूर हो जाते हैं।
- तुला राशि : सफेद या क्रीम कलर के रेशमी वस्त्र किसी कन्या को भेंट करें। इस दिन कन्या को श्रृंगार का सामान भेंट करना चाहिए जिसमें सुगंधित इत्र भी हो। विष्णु-लक्ष्मी के मंदिर में सुगंधित धूप का दान करें। इस दिन दूध से बनी मिठाई गरीबों में बांटें।
- वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के दिन लाल चने या लाल मसूर की दाल का दान करना चाहिए। सुहागिन स्त्री को श्रृंगार के सामान के साथ लाल वस्त्र का दान करने से रोगों से मुक्ति मिलेगी। यदि मंगल की पीड़ा है तो तांबे के बर्तनों का दान करें।

काले कंबलों का दान करें
- धनु राशि : धनु राशि के जातक चने की दाल का दान गरीबों को दें। जिन युवक-युवतियों का विवाह नहीं हो पा रहा है। वे इस दिन पके हुए केले और हल्दी का दान करें। पीले वस्त्रों का दान करने से संयम, सात्विकता और धन में वृद्धि होती है।
- मकर राशि : इस दिन नीले और काले रंग के वस्त्रों का दान गरीबों को दें। तिल से बनी मिठाई गरीबों में बांटें। इस दिन गणेशजी को शमीपत्र अर्पित करें। लोहे के बर्तनों का दान से विष्णु की कृपा प्राप्त होगी और शनि की पीड़ा शांत होगी।
- कुंभ राशि : काले कंबलों का दान करने से समस्त प्रकार की पीड़ा दूर होती है और जीवन में सारी इच्छाएं साकार होने लगती हैं। इस दिन उड़द की दाल से बनी मिठाई। इमरती गरीबों को खिलाएं। भगवान विष्णु के मंदिर में अन्न और पीला वस्त्र दान करें।
- मीन राशि : बेसन की मिठाई गरीबों को खिलाएं। बंदरों को चने खिलाने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। इस दिन पीला वस्त्र गरीब कन्या को भेंट करें । उससे पहले कन्या को भोजन करवाएं। विष्णु मंदिर में घंटी लगवाएं।












Click it and Unblock the Notifications