क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Chandra Grahan 2023 & Pregnant women: गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों अच्छा नहीं होता चंद्र ग्रहण?

Chandra Grahan Pregnancy Care: मान्यता है कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहणकाल के दौरान सोना नहीं चाहिए क्योंकि इससे शिशु का मानसिक विकास प्रभावित होता है।

Google Oneindia News
Chandra Grahan 2023 & Pregnant women:

Chandra Grahan 2023: आज वैशाख और बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए यहां सूतक काल नहीं लगेगा। आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण आज रात 08: 45 PM से शुरू होगा और 6 मई को देर रात 1.00 बजे समाप्त होगा।

भारत में नहीं दिखेगा चंद्र ग्रहण

इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर के ही लोग देख पाएंगे। हालांकि आप इसे लाइव ऑन लाइन देख सकते हैं क्योंकि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इसका लाइव प्रसारण अपने Twitter अकाउंट पर करेगा।

ग्रहणकाल में गर्भवती महिलाओं का बाहर जाना सही नहीं

वैसे तो ये खगोलीय घटना है जो कि हर साल अंतरिक्ष में घटित होती हैं लेकिन ज्योतिष के हिसाब से ग्रहण गर्भ में पल रहे शिशुओं के लिए अच्छा नहीं होता है इसलिए ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को काफी सावधान रहने के लिए कहा जाता है। हालांकि इसका कोई मेडिकल प्रूफ नहीं लेकिन इतना तय है कि ग्रहण के दौरान ब्रह्मांड में बहुत सारी ऊर्जाएं निकलती हैं,जो कि प्रेग्नेंट लेडी और उसके बच्चे के लिए सही नहीं होता है, इसलिए ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं का बाहर ना जाना ही उचित होता है।

बच्चा कटे कान या नाक के साथ पैदा हो सकता है?

इसके अलावा कहा जाता है कि ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को कैंची या चाकू प्रयोग वर्जित है या फिर उन्हें सिलाई का कोई काम नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से होने वाला बच्चा कटे कान या नाक के साथ पैदा हो सकता है। अब इसका भी कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं हैं। आज तक ये प्रमाणित नहीं हो पाया है कि कोई बच्चा कटे हुए कान या कटे हुए नाक के साथ पैदा हुआ है तो उसका कारण ग्रहण हो।

ग्रहणकाल में ना करें ये काम

लेकिन इतना सच है कि काटने या सिलने का काम बहुत ज्यादा थकाने वाला है इसलिए महिलाओं को ये काम करने से रोका जाता है। वैसे भी ग्रहणकाल में वातावरण बहुत सारी ऊर्जाओं की वजह से गर्म होता है और गर्भवती महिला को नार्मल महिला से ज्यादा ही गर्मी लगती है, ऐसे में अगर वो ग्रहणकाल में काटने-सिलने का काम करेगी तो निश्चित तौर पर उसे थकान होगी, जो कि उसके बच्चे के लिए भी सही नहीं होगा इसलिए गर्भवती महिलाओं को ये काम करने से रोका जाता है।

गर्भवती महिला जरूर करें ये काम

ग्रहणकाल में हर गर्भवती महिला को ईश्वर का ध्यान करना चाहिए और अपने को प्रसन्न औऱ शांत करने वाले काम करने चाहिए। उन्हें पानी पीना चाहिए, पानी वैसे भी इंसान के मष्तिष्क को शांत रखने में मदद करता है और यही नहीं महिलाओं को मन ही मन निम्नलिखित मंत्रों का जाप करना चाहिए जो कि गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी अच्छा होता है।

  • रक्ष रक्ष गणाध्यक्षः रक्ष त्रैलोक्य नायकः. भक्त नाभयं कर्ता त्राताभव भवार्णवात्.
  • अस्य गोपाल मंत्रस्य, नारद ऋषि:, अनुष्टुप छंद:, कृष्णो देवता, मम पुत्र कामनार्थ जपे
  • देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।

यह पढ़ें: Chandra Grahan 2023: 5 मई को चंद्र ग्रहण, जानिए क्या करें और क्या ना करें?यह पढ़ें: Chandra Grahan 2023: 5 मई को चंद्र ग्रहण, जानिए क्या करें और क्या ना करें?

Comments
English summary
Chandra Grahan 2023: Lunar eclipse 2023 will occur on Friday, May 5.Chandra Grahan is not good for Pregnant Ladies. Know The Reasons, Tips and do-donts in Hindi.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X