Career Horoscope: कुंभ राशि के लिये पॉजिटिव है 2016
कुम्भ- (21 जनवरी-19 फरवरी): करियर की दृष्टि से यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन आपको कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। छठे घर में कोई नकारात्मक ग्रह नज़र नही आता जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपका करियर शानदार रहेगा। लेकिन साल की शुरूआत में बुध व सूर्य आपके छठे घर को प्रभावित कर सकते हैं।
बुध ग्रह आपकी राशि में प्रवेश करेगा परंतु 6 जनवरी को वह आपकी राशि छोड़ देगा और 9 जनवरी को मकर राशि में पुनः प्रवेश करेगा। मकर राशि में बैठा बुध महीने के अंत तक काफी सक्रिय हो जाएगा तथा यहां यह 13 फरवरी तक स्थिर रहेगा। मकर राशि में बैठा बुध आपको अपने करियर संबंधित फैसलों पर पुनःविचार करने के लिए उकसाएगा तथा करियर के सुधार की गुंजाइश पर प्रकाश डालेगा। इसके अलावा, यह साल में आने वाली अन्य घटनाओं को भी चिह्नित करेगा।
पढ़ें- Aquarius Love Horoscope | Yearly Horoscope 2016
ऐसा लगता है कि वर्ष 2016 आपकी राशि के लिए कई सारे सकारात्मक संकेतों को प्रदान करने वाला है। परंतु क्या आप इस विशेष उपयुक्त समय का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं? इन सवालों का जवाब पाने के लिए अपनी जन्म पत्री को स्पष्ट रूप से अपने ज्योतिषी से पढ़ाएं।
इच्छानुसार परिणाम मिलेंगे
अप्रैल से अगस्त के दौरान चीजें आपकी योजना के अनुसार नहीं होगी लेकिन अपने लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना सही होगा। मंगल की चाल करियर में कुछ चुनौतियों का सामना करवा सकती है तथा इस दौरान अपने बॉस की गुड बुक्स में रहना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। काम में अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए अपनी प्रोफ़ाइल को लो रखें एवं बिना वजह के मामलों में टांग ना अड़ाएं। अपने संतुलन को बनाए रखें एवं बेकार की बहस का हिस्सा ना बनें।
पढ़ें- अन्य राशियों का करियर होरोस्कोप
वर्ष की दूसरी छमाही के दौरान आपको एक चुनौतीपूर्ण काम सौंपा जा सकता है, इसकी सफलता आपको कंपनी में उन्नती प्राप्त करने में मदद करेगी। अनुसूचित समय सीमा पर काम पूरा करने के लिए आपको अपने काम की ओर अधिक घंटे समर्पित करने पड़ सकते हैं।
सितंबर में बृहस्पति तुला राशि मे प्रवेश करेगा। यह अवधि आपको मुस्कुराने के कई कारण देगी तथा आप बहुत आराम से व तनावपूर्ण रूप से अपना काम कर पाएंगे। इसके अलावा, सहकर्मियों के साथ आपके रिश्ते भी बहुत मधुर व सौहार्दपूर्ण हो जाएंगे। आपका बॉस आपके प्रदर्शन से बहुत संतुष्ट होगा तथा दफ्तर का माहौल काफी अनुकूल होगा।
तारीखें जो महत्वपूर्ण हैं 2016 में-

8 जनवरी से 10 मई तक
बदलती बृहस्पति की दिशा के चलते अपने सहकर्मियों के साथ मेल मिलाप अच्छा रखें, नहीं तो मुसीबतें आ सकती हैं।

20 अप्रैल से 30 मई तक
बृहस्पति का प्रभाव अस्थायी होगा, जिससे बीच में नये अवसर दस्तक दे सकते हैं। सफलता के क्षण आ सकते हैं।

1 अप्रैल से 13 अगस्त तक
शनि के प्रभाव से इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

10 सितंबर
बृहस्पति तुला राशि मे प्रवेश करेगा, जो आपके लिये लकी साबित हो सकता है।

3 नवम्बर से 29 दिसंबर तक
बॉस की ओर से प्रोत्साहन मिलेगा। साल के अंत में आप काफी आनंदित रहेंगे।

2016 में सबसे शुभ समय
26 जनवरी से 5 मार्च तक, 18 अप्रैल से जून के अंत तक और 31 अगस्त से 17 अक्टूबर तक।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications