Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Love Horoscope: 2016 में कुंभ राशि वालों को धोखा मिलने के आसार

प्रेम और सम्‍बंध: अगर आप कुंवारे हैं और जीवनसाथी की तलाश में हैं तो भविष्‍य में आपके मंगल होने की संभावना बहुत ज्‍यादा है। बस आप, सही समय पर अपनी बात कहें और सही जीवनसाथी का चयन करें। अपनी पसंद के व्‍यक्ति के सामने अपनी बात को कहने से पहले, आपको पहले किसी सच्‍चे साथी के साथ बैठकर विमर्श कर लेना चाहिए। इससे आपको सही राय मिलेगी और आपका चयन उचित होगा, क्‍योंकि आपकी राशि पर मंगल ग्रह की स्थिति के अनुसार इस दौरान शीघ्र सुधार की संभावना बहुत ज्‍यादा है। [सभी राशियों का Love Horoscope]

Aquarius Love Horoscope 2016 in hindi, Pyar ka Rashifal

आपका किसी विशेष की ओर आकर्षण बहुत बढ़ेगा, लेकिन उसके साथ ब्‍लाइंड डेट करने से बचें। जब भी किसी के साथ अंतरंग होने का प्रयास करें तो उस व्‍यक्ति की निष्‍ठा और इरादे को समझना जरूरी है, आपको धोखा मिलने के आसार बहुत ज्‍यादा हैं। सही और उचित जगह का चयन मिलने के लिए करें, ताकि आप दोनों की सुरक्षित रहें। शादी से पहले सम्‍बंध को एक स्‍तर ऊपर ले जाने की उत्‍सुकता आपमें रहेगी।

मई के मध्य में शादी पक्की होने के आसार

मध्‍य मई के बाद से इस प्रकार की स्थिति बन रही है कि आपकी शादी होगी। अगर आप 2016 में शादी करने के इच्‍छुक है तो आपकी मनोकामना पूरी होकर रहेगी। आपके व्‍यक्तिगत सितारे, आपको सिंगल से मिंगल करने का संकेत दे रहे हैं। आपके सम्‍बंधों में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा।

पढ़ें- क्या आपके लाइफपार्टनर की राशि कुंभ है?

शादी के बाद हमेशा खुश रहने वाली बात, आपको थोड़ी अखर सकती है, क्‍योंकि जीवन में काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना काफी मुश्किल होता है, ऐसे में आपको उलझन हो सकती है और आपको लग सकता है कि भूल हो गई। अगर आप महिला हैं तो आपका मूड हद से ज्‍यादा स्‍वींग होगा, लेकिन अगर आप पुरूष हैं तो चि‍ड़चिड़ाहट होगी। आपको ऐसी स्थिति आने पर कुछ नहीं करना है, बस चुपचाप हो होता है होने दीजिए, समझ से निर्णय लें। सामने वाले को समझें, अपने आप सबकुछ ठीक हो जाएगा।

सही पार्टनर की तलाश होगी पूरी

ज्‍योतिषी की मानें तो आपको ज्‍यादा झंझट में पड़ने की जरूरत नहीं है, बस सही पार्टनर की तलाश करें और उसे परिणय सूत्र में बांधने की तैयारी करें। आपका वैवाहिक जीवन बहुत रोमेंटिक होगा और आपको बहुत प्‍यार व स्‍नेह मिलेगा। आपकी शादी-शुदा जिन्‍दगी खुशहाल होगी। 17 फरवरी से लेकर अप्रैल अंत तक का समय आपके विवाह के लिए शुभ योग बनाता है, आप इस दौरान किसी को भी राजी कर सकते हैं। सितम्‍बर में आपको वैवाहिक जीवन का आनंद मिल सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+