Budget 2024: आम बजट का राशियों पर कैसा रहेगा असर? होगा लाभ या रह जाएगी कसर

Budget 2024 Impact on Zodiac Signs: केंद्रीय बजट 2024 मंगलवार 23 जुलाई को सुबह 11 बजे लोकसभा में प्रस्तुत होने जा रहा है। इस समय की कुंडली पर विचार करें तो कन्या लग्न और कुंभ राशि में यह बजट आ रहा है।

इसके अनुसार देखा जाए तो यह बजट लग्नेश बुध होने से यह बजट वैसे तो सभी राशियों पर मिलाजुला असर दिखाएगा किंतु बुध की राशियां कन्या और मिथुन के लिए विशेष लाभदायक रहेगा।

Budget 2024

किंतु राशि कुंभ होने और स्वराशि के शनि के साथ चंद्र की उपस्थिति के कारण विष योग बन रहा है इसलिए चंद्र की राशि कर्क और शनि की राशि कुंभ को बजट में कुछ खास नहीं मिलने वाला है और उनकी जेब भी ज्यादा ढीली हो सकती है।

मिथुन-कन्या को क्या मिलेगा?

इन दोनों राशियों के स्वामी बुध है और बुध लग्नेश भी हैं। इसलिए इन राशियों के जो लोग शिक्षा, कारोबार, स्टार्टअप, कृषि आदि क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं उनके लिए बजट में अनेक सौगातें हैं। इन दो राशियों को बजट में बहुत कुछ मिलने वाला है। इनके क्षेत्रों में बढ़ोतरी होगी, नई योजनाएं इन क्षेत्रों को बूस्ट करेंगी। विद्यार्थियों के लिए सरकार कोई बड़ी घोषणा कर सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में नई भर्तियां निकलेंगी।

कर्क, कुंभ के लिए मुश्किलें

कर्क राशि का क्षेत्र डेयरी उद्योग, दुग्ध संघ, ज्वेलरी, तरल पदार्थ, विदेश व्यापार आदि पर होता है। वहीं कुंभ राशि का क्षेत्र इंफ्रास्ट्रक्चर, आटोमोबाइल, तकनीकी, इंजीनियरिंग रहता है। इन क्षेत्रों में सरकार अपने लाभ के लिए बड़े टैक्स लगा सकती है। इससे ये क्षेत्र व्यापक रूप से प्रभावित होंगे।

अन्य राशियों पर प्रभाव

उपरोक्त राशियों के साथ बजट का अन्य सभी राशियों पर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आम आदमी पर अतिरिक्त टैक्स का बोझ डाला जा सकता है। महंगाई की मार से जूझ रहे आम आदमी पर और भी मार पड़ सकती है। यह बजट सभी राशियों के जेब से पैसा निकालने वाला रहेगा। ऊपर से सब अच्छा दिखेगा किंतु भीतर से भार डालने वाला रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+