Budh Margi 2024: 20 दिन बार बुध फिर हुआ मार्गी, व्यापार को मिलेगी गति, निर्णय होंगे सही

Budh Margi January 2024: व्यापार-व्यवसाय, शिक्षा, नीति, निर्णय क्षमता आदि का प्रतिनिधि ग्रह 20 दिन बार फिर से मार्गी हो रहा है।

Buddh hua Margi

बुध के वक्रत्वकाल में अनेक लोगों द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित हुए। शिक्षा में बाधा, व्यापार-व्यवसय में रुकावट जैसी स्थिति बनी होगी। किंतु अब बुध के मार्गी होने के कारण ये सारे संकट कम हो जाएंगे।

अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव

बुध 13 दिसंबर 2023 को दोपहर 12:41 बजे से वक्री हुआ था और 2 जनवरी 2024 को प्रात: 8:40 बजे मार्गी हो जाएगा। बृहस्पति की राशि धनु में बुध के वक्री होने के कारण लोगों में संयम की कमी भी हुई।

अब बुध के मार्गी होने का अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव होगा...

  • मेष : बुध नवम भाव में मार्गी हो रहा है। भाग्य को बल मिलेगा। धन-पैसा आएगा। संपत्ति खरीदने से जुड़े निर्णय सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में विशेष सफलता मिलने वाली है।
  • वृषभ : बुध के अष्टम स्थान में मार्गी होने का लाभ रोगों और शत्रुओं से मुक्ति के रूप में मिलेगा। व्यापार विस्तार से जुड़े जो निर्णय आप अभी तक नहीं ले पा रहे थे वे सही दिशा में लेंगे। शिक्षकों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
  • मिथुन : सप्तम स्थान में बुध का मार्गी होना पारिवारिक, दांपत्य और साझेदारी में जारी व्यापार के लिए लाभदायक होगा। संकटों का समाधान सही निर्णय लेने से हो जाएगा। अटके कार्यों को तेज गति मिलने वाली है।
  • कर्क : छठे स्थान का मार्गी बुध रोगों से मुक्ति दिलाएगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मुकदमों में निर्णय आपके पक्ष में होगा। कार्य तेज गति से होने लगेंगे और परिवार में आपके निर्णय को सराहा जाएगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनाएं।
  • सिंह : बुध का पंचम में मार्गी होना आपके लिए अत्यंत लाभदायक होगा। प्रेम में मजबूती आएगी। अपने प्रेम को नई दिशा देकर विवाह करने का निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलताएं मिलने वाली हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
  • कन्या : चतुर्थ स्थान का बुध धन संबंधी मामलों में सफलता दिलाएगा। आप निवेश सही दिशा में और सही सोच-समझ के साथ करेंगे और उससे लाभ प्राप्त करेंगे। माता और मातृपक्ष की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।
  • तुला : तृतीय में मार्गी बुध आपके निर्णय सही दिशा में करवाएगा। अटके कामों को गति देने का प्रयास करेंगे। रिश्तों की कड़वाहट दूर करने का प्रयास करें। सफलता आपके कदम चूमेगी। आप व्यापारिक जीवन में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
  • वृश्चिक : धन और वाणी का भरपूर लाभ मिलने वाला है। द्वितीय स्थान का मार्गी बुध आपको सही दिशा में सोचने की शक्ति देगा। आर्थिक निर्णय सही दिशा में होंगे। किसी मित्र के सहयोग से साझेदारी में काम प्रारंभ करेंगे।
  • धनु : मार्गी बुध आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। गलत निर्णयों को सही करने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा फैसला लेंगे। नए स्टार्टअप में निवेश करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
  • मकर : द्वादश में मार्गी हो रहा बुध खर्चों में कमी करवाएगा और पैसों की बचत होगी। नए काम प्रारंभ करने के लिए निवेश भी करना होगा। नए व्यापारिक अनुबंधों से अच्छा लाभ अर्जित करेंगे। धन लाभ होगा। कोर्ट के मुकदमे आपके पक्ष में होंगे।
  • कुंभ : एकादश का मार्गी बुध अत्यंत सफलता देने वाला रहेगा। पैसों की तंगी दूर होगी। निवेश से संबंधित जो निर्णय गलत हो गए हैं उन्हें सही करने का अवसर मिलेगा। व्यापार को विस्तार देने में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
  • मीन : मीन राशि के लिए बुध का मार्गी होना सबसे ज्यादा सफलतादायक रहेगा। कार्य व्यवसाय सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। नए काम शुरू करेंगे। पैसा आएगा। प्रेम में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को सफलता, शिक्षकों को लाभ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+