Brihaspati ka rashi Parivartan: बृहस्पति का मिथुन राशि में प्रवेश, क्या आने वाली है कोई बड़ी मुसीबत?
Brihaspati ka rashi Parivartan: बृहस्पति 14 मई को रात्रि 10 बजकर 34 मिनट पर बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर गए हैं। बृहस्पति का यह राशि परिवर्तन लगभग एक साल बाद हुआ है। बृहस्पति के मिथुन राशि में प्रवेश करने से देश-दुनिया के साथ राजनीतिक, व्यापारिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मामलों पर भी व्यापक असर पड़ता है। ऐसे में सबको चिंता सता रही है कि क्या इस परिवर्तन से कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है।

मिथुन के बृहस्पति का प्रभाव
गुरु (बृहस्पति), जो कि नवग्रहों में सबसे शुभ और ज्ञान, धर्म, उच्च शिक्षा, गुरु-शिष्य परंपरा, विवाह, संतान और समृद्धि के कारक ग्रह माने जाते हैं, जब बुध की राशि मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसका व्यापक प्रभाव सभी 12 राशियों, समाज, धर्म और शिक्षा प्रणाली पर पड़ता है।
मिथुन राशि बुध ग्रह के अधीन होती है, जो वाणी, बुद्धि, तर्क और व्यापार का प्रतीक है। जब गुरु इस राशि में गोचर करता है, तो यह एक खास ज्योतिषीय योग बनाता है जिसमें ज्ञान और बुद्धि का संगम देखने को मिलता है। इसलिए कोई मुसीबत नहीं आने वाली है, बल्कि ये सुखद योग का साक्षी बनेगा।
मिथुन राशि में गुरु का स्वभाव और प्रभाव
गुरु जब मिथुन राशि में होता है तो उसकी स्वाभाविक धर्म और आस्था की प्रकृति, बुध की तर्कशील और विश्लेषणात्मक प्रवृत्ति से प्रभावित होती है। यह गोचर शिक्षा, लेखन, मीडिया, संचार, तकनीकी क्षेत्र और नई खोजों में उन्नति के संकेत देता है। गुरु के इस स्थानांतरण से धर्म और विज्ञान का समन्वय भी बढ़ता है। यह गोचर व्यक्ति के विचारों में स्पष्टता, संवाद में प्रखरता और वैचारिक उदारता लाता है।
लोग अधिक तार्किक होकर सोचने लगते हैं और जीवन के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हैं। हालांकि, यह स्थिति कभी-कभी धर्म में तर्क और आस्था में संशय भी उत्पन्न कर सकती है।
सामाजिक और वैश्विक प्रभाव
गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश शिक्षा और मीडिया के क्षेत्र में नई दिशा दे सकता है। शोध, अनुवाद, पत्रकारिता और तकनीकी विकास में तेजी आने की संभावना है। लोग डिजिटल माध्यम से ज्ञान प्राप्त करने की ओर अधिक आकर्षित होंगे। धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस समय धर्म में लचीलापन और संवादशीलता आती है। विभिन्न विचारधाराओं के बीच समन्वय की प्रवृत्ति जन्म लेती है। धार्मिक नेताओं और गुरुओं की छवि में भी परिवर्तन देखने को मिलता है - वे अधिक व्यावहारिक और आधुनिक विचारों के साथ सामने आते हैं।
कूटनीतिक फैसले लिए जाते हैं
बृहस्पति और बुध के संयोजन सबसे बड़ा प्रभाव राजनीति पर देखने को मिलता है। यह युति कूटनीतिक फैसले करवाने में सरकारों को प्रवृत्त करती है। इस प्रकार के ग्रहीय संयोजन में भले ही तात्कालिक परिणाम सामने आते न दिखते हों लेकिन इस दौरान की गई कूटनीतिक वार्ताएं भविष्य में सुखद परिणाम लाती हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications