Today Panchang: आज का पंचांग, 29 दिसंबर 2022, गुरुवार
दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा इसलिए दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करना टालें। आवश्यक हो तो जीरा डला हुआ दही खाकर घर से प्रस्थान करें।

Aaj Ka Panchang: आज सप्तमी तिथि और दिन गुरुवार है। आज का दिन उन युवक-युवतियों के लिए विशेष है जिनके विवाह में बाधा आ रही है। जिनकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर या पाप ग्रहों से युत है वे आज सवा पाव चने की दाल में हल्दी की दो गांठ रखकर दत्तात्रेय मंदिर में दान करें। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
आज का पंचांग
- विक्रम संवत : 2079
- शालिवाहन शके : 1944
- पौष मास शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शिशिर
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : सप्तमी सायं 7.16 तक
- नक्षत्र : पूर्वा भाद्रपद प्रात: 11.42 तक
- योग : व्यतिपात प्रात: 11.44 तक
- करण : गर प्रात: 7.54 तक
- सूर्योदय : 7.07.16
- सूर्यास्त : 5.50.08
- दिनकाल : 10 घंटे 42 मिनट 51 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 17 मिनट 30 सेकंड
- चंद्रोदय : दोपहर 12.00
- चंद्रास्त : रात्रि 12.13
शुभ समय दिन के
- शुभ : प्रात: 7.07 से 8.28
- चर : प्रात: 11.08 से दोप. 12.29
- लाभ : दोप. 12.29 से 1.49
- शुभ : सायं 4.30 से 5.50
- अभिजित : दोप. 12.07 से 12.50
शुभ समय रात्रि के
- अमृत : सायं 5.50 से 7.30
- चर : सायं 7.30 से रात्रि 9.10
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप. 1.49 से 3.09
- यम घंट : प्रात: 7.07 से 8.28
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला, क्रीम
- आज के पूज्य देव : चतुर्भुज नारायण और दत्तात्रेय
- आज का मंत्र : ऊं दत्तात्रेयाय नम:
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : धनु
- चंद्र राशि : मीन
- मंगल : वृषभ राशि में
- बुध : मकर में, वक्री दोपहर 3.00 से
- गुरु : मीन राशि में
- शुक्र : मकर में सायं 4.03 से
- शनि : मकर राशि में
- राहु : मेष राशि में
- केतु : तुला राशि में
दिशाशूल
दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा इसलिए दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करना टालें। आवश्यक हो तो जीरा डला हुआ दही खाकर घर से प्रस्थान करें। भगवान नारायण के दर्शन करें।
आज का विशेष उपाय
- आज का दिन उन युवक-युवतियों के लिए विशेष है जिनके विवाह में बाधा आ रही है। जिनकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर या पाप ग्रहों से युत है वे आज सवा पाव चने की दाल में हल्दी की दो गांठ रखकर दत्तात्रेय मंदिर में दान करें।
- गुरुवार का व्रत रखकर केले के पेड़ की पूजा करने से भी विवाह की बाधा दूर होगी।
- आर्थिक परेशानियां दूर करने के लिए लक्ष्मी-विष्णु का पूजन करें। विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।












Click it and Unblock the Notifications