Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 25 मार्च 2024, सोमवार
Aaj Ka Panchang 25 March 2024: आज होलिका उत्सव मनाया जाएगा। सोमवार का दिन है इसलिए प्रात: भगवान शिव और माता पार्वती सहित संपूर्ण शिव परिवार के साथ अबीर-गुलाल से होली खेलें।

भगवान विष्णु-लक्ष्मी, श्रीकृष्ण, गणेशजी आदि समस्त देवी-देवताओं को रंग-गुलाल लगाएं और फिर अपने परिवार के साथ होली खेलें। आज के दिन शिव उपासना करने का विशेष महत्व होता है।
इससे शिवजी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के सारे संकट समाप्त होते हैं। आज के दिन चंद्र को प्रसन्न करने का दिन भी है। आज पूर्णिमा भी है और सोमवार भी इसलिए ऊं चंद्रमसे नम: मंत्र का जाप करें। इससे चंद्र मजबूत होगा और इच्छित फल प्रदान करेगा।
आज का पंचांग, 25 मार्च 2024, सोमवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : फाल्गुन शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : पूर्णिमा दोप 12:29 तक
- नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी प्रात: 10:36 तक
- योग : वृद्धि रात्रि 9:28 तक
- करण : बव दोप 12:29 तक, पश्चात बालव
- सूर्योदय : 6:26:49
- सूर्यास्त : 6:38:25
- दिनकाल : 12 घंटे 11 मिनट 35 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 47 मिनट 27 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 6:48
- चंद्रास्त : प्रात: 6:53 दूसरे दिन
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मीन
- चंद्र राशि : कन्या
- मंगल : कुंभ
- बुध : मीन, मेष में रात्रि 3:01 से
- गुरु : मेष
- शुक्र : कुंभ
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- अमृत : प्रात: 6:27 से 7:58
- शुभ : प्रात: 9:30 से 11:01
- चर : दोप 2:04 से 3:36
- लाभ : दोप 3:36 से सायं 5:07
- अमृत : सायं 5:07 से 6:38
- अभिजित : दोप 12:08 से 12:57
रात्रि का चौघड़िया
चर : सायं 6:38 से रात्रि 8:07
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 7:58 से 9:30
- यम घंट : प्रात: 11:01 से दोप 12:33
आज विशेष :
- धुलेंडी, धूलोत्सव, चैतन्य महाप्रभु जयंती, होलाष्टक समाप्त
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य : चंद्र
- आज का मंत्र : ऊं चंद्रमसे नम:












Click it and Unblock the Notifications