Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 24 जनवरी 2024, बुधवार
Aaj Ka Panchang: आज श्रीगणेशजी का दिन है। सिद्धि, बुद्धि और समृद्धि के दाता गणेशजी का पूजन करने से मनुष्य को अच्छी बुद्धि तो आती ही है मनुष्य के सारे संकट भी दूर हो जाते हैं। आज किसी भी गणेशजी के ऐसे मंदिर जाएं जहां मूर्ति पर सिंदूर का चोला चढ़ा हुआ हो। वहां दर्शन पूजन करें।

दूर्वा और मिष्ठान्न भेंट करें और गणेशजी से अनुमति लेकर थोड़ा सा सिंदूर लेकर आएं। इस सिंदूर से अपने घर के उस स्थान पर स्वस्तिक बनाएं और श्री लिखें जहां आप अपना रुपया, पैसा, आभूषण आदि कीमती चीजें रखतें हैं। इससे आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख, सामंजस्य बना रहेगा।
आज का पंचांग, 24 जनवरी 2024, बुधवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : पौष शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शिशिर
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : चतुर्दशी रात्रि 9:49 तक
- नक्षत्र : पुनर्वसु प्रात: 8:15 तक दूसरे दिन
- योग : वैधृति प्रात: 7:38 तक
- करण : गर प्रात: 9:11 तक पश्चात वणिज
- सूर्योदय : 7:09:46
- सूर्यास्त : 6:07:41
- दिनकाल : 10 घंटे 57 मिनट 54 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 01 मिनट 53 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 4:52
- चंद्रास्त : प्रात: 6:57 दूसरे दिन
- आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मकर
- चंद्र राशि : मिथुन, रात्रि 1:45 से कर्क में
- मंगल : धनु
- बुध : धनु
- गुरु : मेष
- शुक्र : धनु
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
- दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 7:10 से 8:32
- शुभ : प्रात: 11:16 से दोप 12:39
- चर : दोप 3:23 से सायं 4:45
- लाभ : सायं 4:45 से 6:06
- रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : सायं 7:45 से रात्रि 9:23
- अमृत : रात्रि 9:23 से 11:01
- त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12:39 से 2:01
- यम घंट : प्रात: 8:32 से 9:54
- आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : हरा
- आज के पूज्य : श्री गणेशजी
- आज का मंत्र : ऊं गं गणपतये नम:












Click it and Unblock the Notifications