Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 23 जून 2023, शुक्रवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन धन प्राप्ति के लिए विशेष है। आज यक्षराज कुबेर का दिन है। यदि आपके पास धन की कमी है, आर्थिक संकट बना हुआ है। अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है तो आपको आज यक्षराज कुबेर की पूजा करना चाहिए। एक चौकी पर लाल रेशमी कपड़ा बिछाकर उस पर चावल की ढेरी लगाकर मिट्टी का एक छोटा कलश रखें। कलश में केसर से रंगे हुए चावल भरें।

कलश के चारों ओर केसर से श्रीं लिखें। कलश का मुंह मिट्टी के ढक्कन से बंद करें। इस ढक्कन पर कुबेर यंत्र स्थापित करें और कलश की विधिवत पूजा करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। अगले दिन सुबह उस कलश को शुभ मुहूर्त में उठाएं। कुबेर यंत्र अपने पूजा स्थान में स्थापित कर लें और कलश किसी ब्राह्मण को दान में दे दें। शीघ्र ही आपके पास धन की आवक होने लगेगी।
यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आषाढ़ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : पंचमी सायं 7:53 तक
- नक्षत्र : मघा प्रात: 7:17 तक (24 जून)
- योग : वज्र प्रात 4:29 तक (24 जून)
- करण : बव प्रात: 6:40 तक
- सूर्योदय : 5:44:15
- सूर्यास्त : 7:13:26
- दिनकाल : 13 घंटे 29 मिनट 11 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 31 मिनट 03 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 9:56
- चंद्रास्त : रात्रि 11:12
- आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मिथुन
- चंद्र राशि : सिंह
- मंगल : कर्क
- बुध : वृषभ में अस्त
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 5:44 से 7:25
- लाभ : प्रात: 7:25 से 9:07
- अमृत : प्रात: 9:07 से 10:48
- शुभ : दोप 12:29 से 2:10
- चर : सायं 5:32 से 7:13
- रात्रि का चौघड़िया
- लाभ : रात्रि 9:51 से 11:10
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 10:48 से दोप 12:29
- यम घंट : दोप 3:51 से सायं 5:32
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : सफेद, सिल्वर
- आज के पूज्य देव : यक्षराज कुबेर
- आज का मंत्र : ऊं यक्षाय कुबेराय नम:












Click it and Unblock the Notifications