Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 22 मार्च 2023, बुधवार
Panchang Today: आज के दिन से प्रारंभ करके नवमी तक नियमित रूप से देवी आराधना करें। दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती के पाठ करें।

Aaj Ka Panchang: आज बुधवार का दिन और तिथि प्रतिपदा है। चैत्र प्रतिपदा, नव संवत्सर प्रारंभ दिवस पर सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य दें। नीम की कोमल पत्तियां चबाएं। अपने इष्टदेव और गुरु का ध्यान पूजन करें। इससे वर्ष भर सुख-समृद्धि और आरोग्यता प्राप्त रहेगी। आज के दिन वासंती नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। आज देवी का पूजन करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें या देवी के जो भी मंत्र आपको याद हो उनका पाठ-जाप करें। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
विक्रम संवत : 2079
- शालिवाहन शके : 1944
- मास : चैत्र शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : प्रतिपदा रात्रि 8.20 तक
- नक्षत्र : उत्तराभाद्रपद दोपहर 3.31 तक
- योग : शुक्ल प्रात: 9.15 तक पश्चात ब्रह्म
- करण : किंस्तुघ्न प्रात: 9.32 तक पश्चात बव
- सूर्योदय : 6.38.26
- सूर्यास्त : 6.37.03
- दिनकाल : 12 घंटे 06 मिनट 37 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 52 मिनट 25 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 6.57
- चंद्रास्त : सायं 7.24
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मीन में
- चंद्र राशि : मीन में
- मंगल : मिथुन में
- बुध : मीन में
- गुरु : मीन में
- शुक्र : मेष में
- शनि : कुंभ में
- राहु : मेष में
- केतु : तुला में
शुभ समय दिन के
- लाभ : प्रात: 6.30 से 8.01
- शुभ : प्रात: 11.03 से दोप 12.34
- चर : दोप 3.35 से सायं 5.06
- लाभ : सायं 5.06 से 6.37
शुभ समय रात्रि के
- शुभ : रात्रि 8.06 से 9.35
- अमृत : रात्रि 9.35 से 11.04
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12.34 से 2.05
- यम घंट : प्रात: 8.01 से 9.32
आज विशेष
- नव संवत्सर प्रारंभ, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्र प्रारंभ, ज्योतिष दिवस
- आज का शुभ रंग : हरा
- आज के पूज्य देव : मां दुर्गा
- आज का मंत्र : ऊं दुं दुर्गाये नम:












Click it and Unblock the Notifications