Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 22 अगस्त 2023, मंगलवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत विशेष है। जिन लोगों के मन में आत्मविश्वास नहीं रहता, उन्हें स्वयं पर भरोसा नहीं होता कि वे कोई काम कर पाएंगे, साहस का अभाव होता है, कोई भी काम करने में डर लगता है तो ऐसे व्यक्तियों को आज अर्थात् श्रावण शुक्ल षष्ठी के दिन चित्रा नक्षत्र और शुक्ल योग में आ रहे मंगलवार के दिन मां दुर्गा का पूजन लाल पुष्प से करना चाहिए। दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मां दुर्गा को लाल गुड़हल के 108 पुष्प अर्पित करें। इस दिन प्रत्यंगिरा स्तोत्र का पाठ करने से भी मन में आत्मविश्वास और साहस का संचार होता है। इससे रोग और शत्रुओं का भी नाश होता है तथा आर्थिक सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : षष्ठी रात्रि 3:05 तक
- नक्षत्र : चित्रा प्रात: 6:30 तक, पश्चात स्वाति
- योग : शुक्ल रात्रि 10:16 तक
- करण : कौलव दोप 2:37 तक
- सूर्योदय : 6:06:53
- सूर्यास्त : 6:52:04
- दिनकाल : 12 घंटे 45 मिनट 10 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 15 मिनट 09 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 10:50
- चंद्रास्त : रात्रि 10:22
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : सिंह
- चंद्र राशि : तुला
- मंगल : कन्या
- बुध : सिंह (वक्री)
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क (उदय, वक्री)
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 10:54 से दोप 12:29
- अमृत : दोप 12:29 से 2:05
- अभिजित : दोप 12:04 से 12:55
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 8:16 से 9:41
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 3:41 से सायं 5:16
- यम घंट : प्रात: 9:18 से 10:54
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : लाल
- आज के पूज्य देव : मां दुर्गा
- आज का मंत्र : ऊं दुं दुर्गाये नम:












Click it and Unblock the Notifications