Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 21 जनवरी 2024, रविवार
Aaj Ka Panchang: आज रविवार के दिन पुत्रदा एकादशी आई है। आज के दिन भगवान सूर्यदेव के साथ श्रीहरि विष्णु का पूजन करने से सारे संकटों से मुक्ति मिलेगी।

आज के दिन एकादशी का व्रत अवश्य रखना चाहिए विशेषकर उन लोगों को जिन्हें संतान सुख नहीं मिल रहा है। उत्तम संतान सुख की प्राप्ति, संतान को सही मार्ग पर लाने के लिए पुत्रदा एकादशी का व्रत रखकर भगवान विष्णु को गोछाछ का नैवेद्य लगाना चाहिए।
मस्तक पर चंदन का तिलक लगाकर रखें
आज के दिन पूरे दिन अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाकर रखें, इससे आपके कष्ट तो दूर होंगे ही आपके प्रभाव में भी वृद्धि होगी। आपके काम सफलतापूर्वक होने लगेंगे और उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। आज लाल रंग के वस्त्र अवश्य पहनें।
आज का पंचांग, 21 जनवरी 2024, रविवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : पौष शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शिशिर
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : एकादशी सायं 7:26 तक
- नक्षत्र : रोहिणी रात्रि 3:51 तक
- योग : शुक्ल प्रात: 9:45 तक
- करण : वणिज प्रात: 7:23 तक, पश्चात विष्टि भद्र
- सूर्योदय : 7:11:11
- सूर्यास्त : 6:20:26
- दिनकाल : 11 घंटे 09 मिनट 15 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 50 मिनट 41 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 2:28
- चंद्रास्त : प्रात: 4:15 दूसरे दिन
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मकर
- चंद्र राशि : वृषभ
- मंगल : धनु
- बुध : धनु
- गुरु : मेष
- शुक्र : धनु
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 8:35 से 9:59
- लाभ : प्रात: 9:59 से 11:22
- अमृत : प्रात: 11:22 से दोप 12:46
- शुभ : दोप 2:09 से 3:33
- अभिजित : दोप 12:24 से 1:08
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : सायं 6:20 से 7:57
- अमृत : सायं 7:57 से रात्रि 9:33
- चर : रात्रि 9:33 से 11:09
त्याज्य समय
- राहु काल : सायं 4:57 से 6:20
- यम घंट : दोप 12:46 से 2:09
आज विशेष :
- पुत्रदा एकादशी
- आज का शुभ रंग : लाल, कत्थई
- आज के पूज्य : सूर्यदेव
- आज का मंत्र : ऊं सूर्याय नम:












Click it and Unblock the Notifications