Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 19 सितंबर 2023, मंगलवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन भगवान श्री गणेश का दिन है। आज घर-घर में पार्थिव गणेशजी की स्थापना की जाएगी। आज अपने घर के पूजा स्थान को साफ-स्वच्छ कर भगवान गणेश के लिए सुंदर मंडप सजाएं और उसमें विधि विधान सहित गणेशजी की स्थापना करें। अथर्वशीर्ष का पाठ करें, नैवेद्य लगाएं। नैवेद्य में गणेशजी को लड्डू, मोदक, फलों, पंचामृत आदि शामिल करें। आरती करें और प्रसाद वितरण करें।

आज गणेशजी को 1008 दूर्वा अवश्य अर्पित करें। शमी पत्र अर्पित करने से गणेशजी समस्त प्रकार के आर्थिक संकट दूर कर देते हैं। इस चतुर्थी को कलंक चतुर्थी कहते हैं इसलिए आज के दिन चंद्रमा का दर्शन करना निषेध रहता है। जो लोग चंद्र का दर्शन कर लेता है उस पर कोई लांछन लगता है। उसका प्रायश्चित किया जाना चाहिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : भाद्रपद शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शरद
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : चतुर्थी दोप 1:42 तक
- नक्षत्र : स्वाति दोप 1:47 तक
- योग : वैधृति रात्रि 3:56 तक
- करण : विष्टि भद्र दोप 1:42 तक
- सूर्योदय : 6:15:25
- सूर्यास्त : 6:25:22
- दिनकाल : 12 घंटे 09 मिनट 56 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 50 मिनट 21 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 9:41
- चंद्रास्त : रात्रि 8:59
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कन्या
- चंद्र राशि : तुला
- मंगल : कन्या
- बुध : सिंह
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 10:49 से दोप 12:20
- अमृत : दोप 12:20 से 1:52
- अभिजित : दोप 11:56 से 12:45
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : सायं 7:54 से रात्रि 9:23
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 3:23 से सायं 4:54
- यम घंट : प्रात: 9:18 से 10:49
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : लाल
- आज के पूज्य : श्री गणेश
- आज का मंत्र : ऊं गं गणपतये नम:












Click it and Unblock the Notifications