Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 15 फरवरी 2023, बुधवार
दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा। इसलिए उत्तर की ओर यात्रा करना टालें। आवश्यक हो तो तिल खाकर घर से निकलें। गणेशजी के दर्शन करें।

Aaj Ka Panchang: आज फाल्गुन मास की नवमी तिथि और दिन बुधवार है। आज का दिन मां सरस्वती को समर्पित है। इसलिए अच्छी शिक्षा, ज्ञान, बुद्धि के लिए आज के दिन मां सरस्वती का सफेद पुष्पों से पूजन करें और नील सरस्वती स्तोत्र का पाठ करें। जिन बच्चों का पढ़ने में मन नहीं लग रहा है उनके माता या पिता आज सरस्वती माता का पूजन करें। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
आज का पंचांग
- विक्रम संवत : 2079
- शालिवाहन शके : 1944
- मास : फाल्गुन कृष्ण पक्ष
- ऋतु : शिशिर
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : नवमी प्रातः 7.38 तक पश्चात दशमी
- नक्षत्र : ज्येष्ठा रात्रि 12.45 तक
- योग : व्याघात प्रातः 9.59 तक
- करण : गर प्रातः 7.38 तक
- सूर्योदय : 7.00.09
- सूर्यास्त : 6.21.44
- दिनकाल : 11 घंटे 21 मिनट 34 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 37 मिनट 45 सेकंड
- चंद्रास्त : दोपहर 1.02
- चंद्रोदय : रात्रि 3.14
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कुंभ
- चंद्र राशि : वृश्चिक रात्रि 1.45 तक पश्चात धनु
- मंगल : वृषभ में
- बुध : मकर में
- गुरु : मीन में
- शुक्र : कुंभ, रात्रि 8.01 से मीन में
- शनि : कुंभ में अस्त
- राहु : मेष में
- केतु : तुला में
शुभ समय दिन के
- लाभ : प्रातः 7.00 से 8.25
- शुभ : प्रातः 11.16 से दोपहर 12.41
- लाभ : सायं 4.57 से 6.22
शुभ समय रात्रि के
- शुभ : सायं 7.56 से रात्रि 9.31
- अमृत : रात्रि 9.31 से 11.06
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12.41 से 2.06
- यम घंट : प्रात: 8.25 से 9.51
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : हरा, सफेद
- आज के पूज्य देव : मां सरस्वती
- आज का मंत्र : ॐ ऐं
दिशाशूल
दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा। इसलिए उत्तर की ओर यात्रा करना टालें। आवश्यक हो तो तिल खाकर घर से निकलें। गणेशजी के दर्शन करें।
आज का विशेष उपाय
- आज का दिन मां सरस्वती को समर्पित है। इसलिए अच्छी शिक्षा, ज्ञान, बुद्धि के लिए आज के दिन मां सरस्वती का सफेद पुष्पों से पूजन करें और नील सरस्वती स्तोत्र का पाठ करें।
- जिन बच्चों का पढ़ने में मन नहीं लग रहा है उनके माता या पिता आज सरस्वती माता का पूजन करें। अपने सामने एक चांदी की कटोरी में थोड़ा सा जल भरकर रखें। ॐ ऐं मंत्र की 11 माला स्फटिक की माला से जप करें। यह जल बच्चे को पिला दें। लगातार 41 दिन यह प्रयोग करें। बच्चा पढ़ने लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications