Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 6 जनवरी 2024, शनिवार

Aaj Ka Panchang: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है यदि आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। मकर, कुंभ और मीन राशि के जातक आज शनिदेव की पीड़ा से मुक्ति पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए सिद्ध पोटली बनाएं।

Aaj Ka Panchang

इसके लिए आपको एक मीटर काला कपड़ा लेना है। इसमें अलग-अलग काले कपड़े की पोटली में सवा सौ ग्राम काले तिल, काले उड़द बांधें, लोहे की नागफनी कील 2 रखें, और एक श्रीफल रखें।

सरसों का तेल शनिदेव के चरणों में अर्पित करें

इन सब सामग्री को एक मीटर काले कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। इसके साथ सरसों का तेल स्टील की कटोरी में भरकर शनिदेव के चरणों में रखें। उपरोक्त दिए हुए मंत्र की एक माला रुद्राक्ष की माला से वहीं बैठकर करें। पीड़ा से मुक्ति की प्रार्थना करें। शीघ्र ही आप राहत महसूस करेंगे।

आज का पंचांग, 6 जनवरी 2024, शनिवार

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : पौष कृष्ण पक्ष
  • ऋतु : शिशिर
  • अयन : दक्षिणायन
  • तिथि : दशमी रात्रि 12:41 तक
  • नक्षत्र : स्वाति रात्रि 9:22 तक
  • योग : धृति प्रात: 6:08 तक दूसरे दिन
  • करण : वणिज दोप 12:19 तक, पश्चात विष्टि भद्र
  • सूर्योदय : 7:09:34
  • सूर्यास्त : 5:55:05
  • दिनकाल : 10 घंटे 45 मिनट 31 सेकंड
  • रात्रिकाल : 13 घंटे 14 मिनट 40 सेकंड
  • चंद्रास्त : दोप 1:34
  • चंद्रोदय : रात्रि 2:52

यह पढ़ें: लव राशिफल 2024 : जानिए सभी 12 राशियों का प्यार का भविष्यफल

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : धनु
  • चंद्र राशि : तुला
  • मंगल : धनु
  • बुध : वृश्चिक
  • गुरु : मेष
  • शुक्र : वृश्चिक
  • शनि : कुंभ
  • राहु : मीन
  • केतु : कन्या

दिन का चौघड़िया

  • शुभ : प्रात: 8:30 से 9:51
  • चर : दोप 12:32 से 1:53
  • अमृत : दोप 3:14 से 4:34
  • अभिजित : दोप 12:11 से 12:54

रात्रि का चौघड़िया

  • लाभ : सायं 5:55 से 7:34
  • शुभ : रात्रि 9:14 से 10:53

त्याज्य समय

  • राहु काल : प्रात: 9:51 से 11:12
  • यम घंट : दोप 1:53 से 3:14

आज विशेष :

  • सर्वार्थसिद्धि योग प्रात: 7:13 से रात्रि 9:13 तक
  • आज का शुभ रंग : नीला, काला, धूसर
  • आज के पूज्य : शनिदेव
  • आज का मंत्र : ऊं खां खीं खूं स: मंदाय स्वाहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+